फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur: सुमित्रा नर्सिंग होम में नर्स ने इंजेक्शन लगाकर दी जान, सीसीटीवी में कैद हुई घटना

Fri, 26 Aug 2022 11:37 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

बांसगांव थाना क्षेत्र के जगदीशपुर निवासी सत्या यादव दाउदपुर में किराये का कमरे लेकर रहती थीं। पास में ही सुमित्रा नर्सिंग होम के आईसीयू में नर्स का काम करती थीं। बुधवार रात उनकी ड्यूटी थी। रात में एक चेंबर में सोने चली गईं। गुरुवार सुबह जब स्टाफ के लोग जगाने गए तो देखे कि उनकी मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : पिक्साबे
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले में कैंट इलाके के दाउदपुर स्थित सुमित्रा नर्सिंग होम में नर्स सत्या यादव (19) ने बुधवार रात इंजेक्शन लगाकर जान दे दी। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद है। हालांकि, घटना के बाद आए परिजनों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। मौत की वजह जानने के लिए पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


बांसगांव थाना क्षेत्र के जगदीशपुर निवासी सत्या यादव दाउदपुर में किराये का कमरे लेकर रहती थीं। पास में ही सुमित्रा नर्सिंग होम के आईसीयू में नर्स का काम करती थीं। बुधवार रात उनकी ड्यूटी थी। रात में एक चेंबर में सोने चली गईं।

बृहस्पतिवार सुबह जब स्टाफ के लोग जगाने गए तो देखे कि उनकी मौत हो चुकी है। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। कैंट इंस्पेक्टर शशिभूषण राय मौके पर पहुंच गए। इंस्पेक्टर के मुताबिक, अस्पताल में लगे सीसी टीवी कैमरे की जांच की गई।
विज्ञापन


पूरी घटना कैमरे में कैद है। कैमरे में दिख रहा है कि नर्स खुद को इंजेक्शन लगा रही है। ऐसा लग रहा कि नर्स ने खुद को नुकसानदायक इंजेक्शन लगाया और जान दे दी। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। घटना के कारणों की छानबीन की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें