फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महराजगंज में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर हुई चार, बाहरियों ने बढ़ाई जिले की मुश्किलें

Thu, 14 May 2020 02:26 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।

सार

  • संक्रमितों में नेपाली नागरिक भी शामिल
  • प्रशासन के साथ ही स्वास्थ्य महकमा सतर्क
विज्ञापन
कोरोना वायरस। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महराजगंज जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या में अब इजाफा हो रहा है। जिससे प्रशासन समेत स्वास्थ्य विभाग पहले से ज्यादा सतर्क हो गया है। समय रहते बेहतर ढंग से सभी की जांच होने के कारण केस सामने आ गया। जिससे बचाव के इंतजाम त्वरित किए जा रहे हैं।

विज्ञापन


इससे पहले जिले में 6 जमाती कोरोना पॉजिटिव मिले थे। जो अब स्वस्थ हैं। इसके अलावा पनियरा क्षेत्र के रतनपुरवा गांव का पीड़ित एक युवक मेडिकल कॉलेज में भर्ती है। उसकी रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद भी उसे मेडिकल कॉलेज में चिकित्सकों की निगरानी में रखा गया है।

10 मई को भेजे गए नमूनों में एक नमूना पॉजिटिव मिला। वह युवक दिल्ली से आया, जिसे गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया है। 11 मई को भेजे गए 24 नमूनों में कुछ नमूने नौतनवां मॉडर्न एकेडमी स्कूल क्वारंटीन सेंटर में रुके हुए नेपाली नागरिकों का था, जिनकी जांच रिपोर्ट 12 मई को मिली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

बाहरियों ने बढ़ाई चिंता

जांच रिपोर्ट के अनुसार एक नमूना पॉजिटिव आया, पॉजिटिव नमूना नेपाली नागरिक का है, जो मुंबई से आया था। उसे भी मेडिकल कॉलेज मे भर्ती किया गया है। दो मजदूरों की जांच रिपोर्ट 13 मई को पॉजिटिव मिली है। यह दोनों लोग बाहर से आए हुए हैं। एक दिल्ली से और एक मुंबई से आया है। एक युवक फरेंदा एवं दूसरा मिठौरा निवासी है।

उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आईए अंसारी ने बताया कि जिले में इन दिनों चार कोरोना पॉजिटिव हैं। उन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया है। जांच के लिए हर रोज नमूना भेजा जा रहा है। साथ ही बाहर से आने वाले लोगों की बेहतर ढंग से स्क्रीनिंग एवं जांच कराई जा रही है।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें