फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Road Safety: गोरखपुर में अब बिना हेलमेट नहीं मिलेगा प्रवेश, इंट्री प्वाइंट पर चेकिंग शुरू

Wed, 25 May 2022 04:41 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

गोरखपुर शहर में बिना हेलमेट के प्रवेश नहीं मिलेगा। बुधवार से अभियान की शुरुआत हो गई है। सुबह आठ बजे से ही पुलिस शहर के सभी पांच इंट्री प्वाइंट पर हेलमेट की चेकिंग कर रही है।
विज्ञापन
हेलमेट। (फाइल) - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर शहर में अब बिना हेलमेट प्रवेश नहीं मिलेगा। शहर के सभी प्रवेश मार्ग पर पुलिस बुधवार सुबह आठ बजे से ही हेलमेट की चेकिंग शुरू हो गई। इस दौरान बिना हेलमेट वालों से जुर्माना वसूला जाएगा। कुछ दिन बाद इनके प्रवेश पर पूरी तरह से रोक लगा दी जाएगी। इसके अलावा पेट्रोल पंप पर भी बिना हेलमेट तेल नहीं दिया जाएगा। इसका पालन पुलिस सख्ती से कराएगी। इस संबंध में प्रभारी एसएसपी, एसपी सिटी कृष्ण कुमार विश्नोई ने आदेश जारी कर दिया है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, सड़क सुरक्षा को लेकर हेलमेट पर अभियान चलाने का फैसला एसपी सिटी ने लिया है। उनका मानना है कि कई ऐसे लोग हैं, जो जान की सुरक्षा की सोच छोड़कर हेलमेट की अनदेखी करते हैं। इसे देखते हुए हेलमेट के बिना शहर में प्रवेश पर ही रोक लगाने का फैसला किया गया है। पेट्रोल पंप के कैमरों की मदद से भी बिना हेलमेट वालों का चालान काटकर जुर्माना वसूला जाएगा।

बाएं लेन पर लगेगा बैरियर
तमाम कोशिशों के बाद भी बाएं लेन को खाली नहीं कराया जा सका है। इसे देखते हुए अब बाएं लेन पर बैरियर लगाने का फैसला लिया गया है। एसपी सिटी ने बताया कि लखनऊ के तर्ज पर बैरियर लगाए जाएंगे, ताकि बाएं लेन खाली रहे और आसानी से लोग आ-जा सकें। इसके बाद गलत तरीके से इस लेन पर आने वालों का सीसीटीवी कैमरों की मदद से चालान किया जाएगा।
विज्ञापन


एसपी सिटी कृष्ण कुमार विश्नोई ने कहा कि बिना हेलमेट शहर में प्रवेश नहीं मिलेगा। बुधवार से इसके लिए अभियान की शुरुआत हो गई है। सुबह आठ बजे से ही पुलिस शहर के सभी पांच इंट्री प्वाइंट पर हेलमेट की चेकिंग कर रही है।
विज्ञापन



 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें