फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशखबर: अब पांच घंटे में करिए लखनऊ का सफर, इन रूटों पर शुरू हुई नॉनस्टॉप बस सेवा

Thu, 19 May 2022 10:31 AM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।

सार

सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक परिवहन निगम  एके मिश्रा ने कहा कि बिना परिचालक नॉनस्टॉप लखनऊ, देवरिया, महराजगंज और पडरौना रूट पर सात बसों का संचालन कराया जा रहा है। आगे इनकी संख्या और बढ़ाई जाएंगी।
 
विज्ञापन
गोरखपुर रोडवेज। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 अब रोडवेज की बसों से मात्र पांच घंटे में गोरखपुर से लखनऊ का सफर तय होगा। परिवहन निगम ने नॉनस्टॉप सेवा शुरू कर दी है।

विज्ञापन


परिवहन निगम में परिचालकों की कमी है, जिसे देखते हुए मुख्यालय ने बिना परिचालक कुछ बसों के संचालन के निर्देश गोरखपुर परिक्षेत्र को दिए थे। निर्देश मिलने के बाद निगम के जिम्मेदारों ने गोरखपुर से लखनऊ चार बसें, गोरखपुर से पडरौना दो बसें, गोरखपुर से महराजगंज दो बसें और गोरखपुर से देवरिया दो बसें बिना परिचालक चलवाने का निर्णय लिया।

इसके बाद लखनऊ के लिए सुबह साढ़े आठ बजे एक साधारण बस का संचालन बिना परिचालक शुरू करा दिया गया है। इसके साथ ही अन्य तीन रूटों पर भी बसें बिना परिचालक संचालित हो रही हैं।
विज्ञापन


बिना परिचालक संचालित होने वाली बसों में प्रारंभिक स्टेशन पर सीट के मुताबिक यात्रियों को बैठाया जा रहा है। उनके टिकट काटने के बाद बसें रवाना कराई जा रही हैं। ये बसें रास्ते में बिना कहीं रुके समय से पूर्व अपने गंतव्य तक पहुंच जा रही हैं।
विज्ञापन


सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक परिवहन निगम  एके मिश्रा ने कहा कि बिना परिचालक नॉनस्टॉप लखनऊ, देवरिया, महराजगंज और पडरौना रूट पर सात बसों का संचालन कराया जा रहा है। आगे इनकी संख्या और बढ़ाई जाएंगी।
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें