गोरखपुर-लखनऊ रेलखंड में ट्रेनें 110 किमी की रफ्तार से चल रहीं हैं। अब इस रूट पर अधिकतम गति 130 किमी प्रति घंटे करने की तैयारी है। गोरखपुर से बस्ती तक काम पूरा भी हो गया है। गोंडा जंक्शन में जल्द ही काम किया गया है। 130 किमी रफ्तार होने के बाद हाईस्पीड ट्रेनें भी चलाई जा सकेंगी।
इन रेल खंडों के बीच इस वर्ष बढ़ेगी गति
रेल खंड ट्रैक की लंबाई गति पहले व अब
पीलीभीत-मझोला 25.54 100 से 110
लखीमपुर-मलानी 60.64 90 से 110
भोजपुरा-पीलीभीत 30.03 100 से 100
मझोला-पकड़िया 36.58 100 से 110
2022 में इस लूप लाइन पर दोगुनी होगी रफ्तार
वाराणसी-प्रयागराज, छपरा-थावे, मऊ-शाहगंज, औड़िहार-गाजीपुर सिटी, लखनऊ-मल्हौर।
एनईआर सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने कहा कि रेलवे लाइनों के पूरी क्षमता का उपयोग किया जा सके, इसके लिए जिन रेलखंडों में अधिकतम निर्धारित गति से कम गति से ट्रेनें चल रही हैं, ऐसे सभी खंडों को चिह्नित कर गति बढ़ाने का कार्य प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है। यार्डों की लूप लाइनों पर भी गति सीमा 15 से 30 किमी प्रति घंटे करने के लिए कार्य चल रहा है। इन कार्यों के होने से लाइन की क्षमता बढ़ेगी तथा समय पालन में भी सुधार होगा। यात्रियों को सहूलियत होगी।