फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur: अब गोरखपुर विश्वविद्यालय में भी होगा पेड सीट पर प्रवेश, 10 फीसदी सीटें होंगी आरक्षित

Thu, 23 Mar 2023 02:48 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।

सार

विश्वविद्यालय में पेड सीट पर प्रवेश का खाका भी तैयार कर लिया है। सभी विभागों में कुल निर्धारित सीटों पर पूर्व की तरह प्रवेश परीक्षा की मेरिट लिस्ट से प्रवेश लिया जाएगा। इसके अलावा 10 प्रतिशत सीटें अलग से रखी गई हैं।
विज्ञापन
DDU Gorakhpur - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में स्नातक व परास्नातक की कक्षाओं में इसी सत्र से पेड सीटों पर भी प्रवेश लिया जाएगा। इसके लिए 10 फीसदी सीटें बढ़ाई गई हैं। इसके साथ ही विदेशी छात्रों को प्रवेश परीक्षा में शामिल नहीं होना है, ऑनलाइन आवेदन पर ही उनका प्रवेश ले लिया जाएगा।

विज्ञापन


विश्वविद्यालय में पेड सीट पर प्रवेश का खाका भी तैयार कर लिया है। सभी विभागों में कुल निर्धारित सीटों पर पूर्व की तरह प्रवेश परीक्षा की मेरिट लिस्ट से प्रवेश लिया जाएगा। इसके अलावा 10 प्रतिशत सीटें अलग से रखी गई हैं। पेड सीट पर प्रवेश मेरिट लिस्ट के अनुसार ही होगा, अलग-अलग कक्षाओं के लिए 10 से 15 हजार रुपये शुल्क लगेगा। इस शुल्क से ही विभाग के संसाधन की पूर्ति की जाएगी। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राजेश सिंह के निर्देश पर प्रवेश समिति ने निर्णय ले लिया है।

इसे भी पढ़ें: सरोवर में सूख गया ‘अमृत’, कुछ में कीचड़, कहीं गिर रहा नाली का पानी
विज्ञापन


दूसरे राज्य के छात्रों के लिए भी 10 फीसदी कोटा
विश्वविद्यालय ने अब दूसरे राज्य के विद्यार्थियों के प्रवेश के लिए भी 10 फीसदी कोटा तय किया है। इन छात्रों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा, मेरिट के आधार पर इन्हें प्रवेश दिया जाएगा।
विज्ञापन


गोरखपुर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राजेश सिंह ने कहा कि इस सत्र से पेड सीट पर भी प्रवेश लिया जाएगा। विदेशी छात्रों के लिए अलग से दस फीसदी कोटा निर्धारित किया गया है। विदेशी छात्रों को प्रवेश परीक्षा नहीं देनी है। अन्य राज्यों के विद्यार्थियों के लिए कोटा तय कर दिया गया है। इससे दूसरे राज्यों के छात्र आएंगे। प्रवेश समिति की बैठक में इस पर निर्णय लिया जा चुका है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें