फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: अब रात में होगी सीएचसी–पीएचसी की औचक जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
- सीएमओ डॉ. राजेश झा ने सहजनवां सीएचसी से की पहल की शुरुआत
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेेंसी

गोरखपुर। ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता बेहतर बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग अब रात में भी मरीज मिलने वाली सेवाओं पर विशेष निगरानी रखेगा। इसी क्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेश झा ने सोमवार रात सहजनवां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने उपलब्ध सेवाओं की गुणवत्ता परखी और मरीजों का फीडबैक लिया।
सोमवार को सीएमओ रात के समय सहजनवां सीएचसी पहुंचे और वहां दी जा रही चिकित्सा सेवाओं की गहन जांच की। सभी चिकित्सा अधिकारी और स्वास्थ्यकर्मी अपनी ड्यूटी पर मौजूद मिले। एक सी-सेक्शन डिलीवरी की मरीज तथा अन्य भर्ती मरीजों से बातचीत कर सेवा संतुष्टि के बारे में पूछा गया। मरीजों ने उपलब्ध सुविधाओं पर संतोष व्यक्त किया।
विज्ञापन

सीएमओ ने बताया कि जिले में छह टीमें अस्पतालों की सुविधाओं के लिए सक्रिय हैं। ये टीमें दिन में विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण करती हैं। इसके साथ ही अब विभाग का ध्यान रात में दी जाने वाली सेवाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित करने पर भी है। इसके तहत औचक जांच की शुरुआत की गई।
विज्ञापन

सीएमओ ने निर्देश दिए कि मरीजों की सेवा में किसी भी प्रकार की शिकायत नहीं आनी चाहिए। साथ ही 102 और 108 एंबुलेंस सेवाओं की उपलब्धता और उपयोग को बढ़ावा देने पर भी जोर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें