फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब 48 घंटे में मिल जाएगी फिल्मों की शूटिंग की अनुमति, नहीं लगाने होंगे दफ्तरों के चक्कर

Fri, 25 Dec 2020 04:18 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
गोरखपुर में फिल्म शूटिंग। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन
गोरखपुर में शूटिंग की अनुमति के लिए अब देश में कहीं से भी न केवल आवेदन कर सकेंगे, बल्कि  48 घंटे के भीतर ही अनुमति भी हासिल कर सकेंगे। जिले में फिल्मों की शूटिंग को बढ़ावा देने के लिए सांसद एवं एक्टर रवि किशन की पहल पर प्रशासन ने इस वेबसाइट gorakhpurshoot.com को तैयार किया है। जल्द ही इसे ऑनलाइन कर दिया जाएगा।  
विज्ञापन


दरअसल, रामगढ़ताल की सूरत बदलने के साथ ही गोरखपुर में तेजी से हो रहे विकास कार्यों की वजह से यहां शूटिंग को लेकर फिल्म इंडस्ट्रीज के लोगों का रूझान बढ़ा है। भोजपुरी फिल्म व एलबम की शूटिंग तो प्राय: होती रहती है।

ऐसे में जिला प्रशासन ने शूटिंग की अनुमति की प्रक्रिया आसान करने के लिए वेबसाइट का निर्माण शुरू किया था जो अब पूरा हो गया है। अभी तक अनुमति के लिए यहां आना पड़ता था और प्रशासन व पुलिस समेत कुछ अन्य विभागों से भी अनुमति लेनी पड़ती थी। इन सब में काफी समय खर्च हो जाता था।
विज्ञापन


डीएम के. विजयेंद्र पांडियन ने कहा कि फिल्मों आदि की शूटिंग की ऑनलाइन अनुमति के लिए वेबसाइट तैयार कर ली गई है। इसे जल्द ही ऑनलाइन कर दिया जाएगा। आवेदन के 48 घंटे के भीतर जरूरी औपचारिकताएं पूरी कर अनुमति पत्र जारी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें