गोरखपुर रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए 01355/01356 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर ग्रीष्मकालीन स्पेशल के संचालन अवधि का विस्तार दो फेरों के लिए किया है। पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी के मुताबिक एलटीटी-गोरखपुर स्पेशल 18 एवं 25 मई को एवं गोरखपुर-एलटीटी स्पेशल 20 एवं 27 मई को दो अतिरिक्त फेरों के लिए पूर्व के समय, मार्ग एवं रेल संरचना के अनुसार चलाई जाएगी। जबकि एक अन्य ट्रेन 01367/01368 एलटीटी- गोरखपुर-एलटीटी स्पेशल का संचालन लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 14 मई को तथा गोरखपुर से 16 मई को एक फेरे के लिए किया जाएगा। एलटीटी-गोरखपुर स्पेशल 14 मई को एलटीटी से रात 9.45 बजे चलेगी और तीसरे दिन गोरखपुर सुबह 8.10 बजे पहुंचेगी। गोरखपुर-एलटीटी स्पेशल 16 मई को गोरखपुर से सुबह 11.15 बजे चलेेगी और दूसरे दिन लोकमान्य तिलक टर्मिनस रात 11.15 बजे पहुंचेगी।
गोरखपुर-सीवान डेमू स्पेशल अगले आदेश तक निरस्त
गोरखपुर रेलवे प्रशासन ने परिचालन संबंधी कठिनाइयों एवं पर्याप्त यात्री संख्या न होने के कारण सीवान-गोरखपुर (05153) गोरखपुर-सीवान (05154) डेमू स्पेशल का संचालन 14 मई से अगली सूचना तक निरस्त कर दिया है। यह जानकारी पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने दी।