फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: अब 15 हजार से कम आय वाले स्टेशनों पर नहीं रुकेंगी एक्सप्रेस ट्रेनें, रेलवे बोर्ड ने बदला नियम

Mon, 10 Oct 2022 11:59 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

स्टॉपेज बढ़ने से ट्रेनों की रफ्तार भी घट जा रही है। उदाहरण के तौर पर गोरखपुर-लखनऊ इंटरसिटी की औसत रफ्तार करीब 53 किमी प्रति घंटे है, जबकि मानक के अनुसार 55 किमी प्रति घंटे या इससे अधिक होनी चाहिए। वर्ष 2018-19 के पूर्व इस ट्रेन की औसत रफ्तार 55 किमी प्रति घंटे से अधिक थी, लेकिन सहजनवां, मगहर, जरवल रोड स्टेशन पर ट्रेन का स्टॉपेज शुरू किया गया।
विज्ञापन
भारतीय रेल - फोटो : Shutterstock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिन स्टेशनों पर टिकट से रोजाना की कमाई 15 हजार रुपये होगी, एक्सप्रेस ट्रेनों का स्टॉपेज अब वहीं पर होगा। अभी तक आय की सीमा पांच हजार रुपये थी। हालांकि, पहले से जिन ट्रेनों का स्टॉपेज तय है, वहां यह नियम लागू नहीं होगा।

विज्ञापन


दरअसल, एक स्टेशन पर ट्रेन को रोकने पर करीब 25 हजार रुपये खर्च होते हैं, जिसमें बिजली, डीजल, कर्मचारियों का वेतन, साफ-सफाई, यात्री सुविधा आदि का खर्च शामिल है। कई जनप्रतिनिधि कम आय वाले स्टेशनों पर भी ट्रेनों का स्टॉपेज शुरू करने का दबाव बनाते हैं। रेल मंत्रालय इसे संज्ञान में लेकर स्टॉपेज भी तय कर देता है। लेकिन, अब ऐसा नहीं हो पाएगा।

इसे भी पढ़ें: गोरक्षनगरी में नए साल से पहले तीन फोरलेन-तीन ओवर ब्रिज की पड़ेंगी नींव
विज्ञापन


जहां रोजाना 15 हजार से कम आय होगी, वहां स्टॉपेज की सिफारिशों को रेलवे बोर्ड संज्ञान में नहीं लेगा। हालांकि, आदेश जारी होने तक जिन स्टेशनों पर ट्रेनों का ठहराव है, वे यथावत रहेंगे। रेलवे बोर्ड के उप निदेशक कोचिंग विवेक कुमार सिन्हा ने इस संबंध में आदेश जारी किया है।
विज्ञापन


स्टॉपेज बढ़े तो इंटरसिटी की घट गई औसत रफ्तार
स्टॉपेज बढ़ने से ट्रेनों की रफ्तार भी घट जा रही है। उदाहरण के तौर पर गोरखपुर-लखनऊ इंटरसिटी की औसत रफ्तार करीब 53 किमी प्रति घंटे है, जबकि मानक के अनुसार 55 किमी प्रति घंटे या इससे अधिक होनी चाहिए। वर्ष 2018-19 के पूर्व इस ट्रेन की औसत रफ्तार 55 किमी प्रति घंटे से अधिक थी, लेकिन सहजनवां, मगहर, जरवल रोड स्टेशन पर ट्रेन का स्टॉपेज शुरू किया गया। दो मिनट का स्टॉपेज और ट्रेन रुकने व गति पकड़ने में पांच से सात मिनट का समय लगता है। इस हिसाब 25 से 30 मिनट ट्रेन का समय बढ़ गया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें