फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Railway News: अब करेंट टिकट की बुकिंग पर छूट बंद, देना होगा पूरा किराया

Wed, 05 Apr 2023 02:13 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

रेलवे बोर्ड के डायरेक्टर पैसेंजर मार्केटिंग विपुल सिंघल ने प्रमुख मुख्य वाणिज्य प्रबंधकों को पत्र लिखकर इस व्यवस्था को बंद कराने का निर्देश जारी कर दिया है। रेलवे बोर्ड के निर्देश पर पूर्वोत्तर रेलवे में करेंट काउंटरों पर नई व्यवस्था लागू हो गई है।
विज्ञापन
Indian Railway - फोटो : Istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यात्रियों को करेंट टिकट की बुकिंग पर भी पूरा किराया देना होगा। पूर्व से चली आ रही 10 प्रतिशत की रियायत अब समाप्त कर दी गई है। रेल मंत्रालय ने छह वर्ष पहले करेंट टिकट पर 10 प्रतिशत रियायत देने की व्यवस्था शुरू की थी।

विज्ञापन


कोविड काल के बाद संक्रमण का हवाला देते हुए मंत्रालय ने मरीजों व दिव्यांग को छोड़कर वरिष्ठ नागरिकों सहित किराए में मिलने वाली सभी वर्ग के छूट को बंद कर दिया। करेंट टिकट पर मिलने वाली छूट की सुविधा मिल रही थी। यह टिकट ट्रेन छूटने के चार घंटे पहले बुक होता है।

फिलहाल, रेलवे बोर्ड के डायरेक्टर पैसेंजर मार्केटिंग विपुल सिंघल ने प्रमुख मुख्य वाणिज्य प्रबंधकों को पत्र लिखकर इस व्यवस्था को बंद कराने का निर्देश जारी कर दिया है। रेलवे बोर्ड के निर्देश पर पूर्वोत्तर रेलवे में करेंट काउंटरों पर नई व्यवस्था लागू हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें