फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर में रिश्वत कांड: अब पूर्वोत्तर रेलवे के चीफ विजलेंस इंस्पेक्टर भी नपे, पहले भी हो चुकी है गिरफ्तारी

Sat, 28 Oct 2023 11:43 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

पूर्वोंत्तर रेलवे, गोरखपुर में तैनात प्रमुख मुख्य सामग्री प्रबंधक (प्रिंसिपल चीफ मैटीरियल मैनेजर) केसी जोशी को सीबीआई ने 13 अगस्त को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया था। उसके खिलाफ जेम पोर्टल के जरिए रेलवे का टेंडर हासिल करने वाली फर्म के मालिक ने सात लाख रुपये रिश्वत मांगने की शिकायत की थी।
विज्ञापन
पूर्वात्तर रेलवे का मुख्य सामग्री प्रबंधन कार्यालय। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीबीआई जांच के बाद पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य भंडार में कार्यरत अधिकारियों और कर्मचारियों पर कार्रवाई का सिलसिला जारी है। अब पूर्वोत्तर रेलवे के चीफ विजिलेंस इंस्पेक्टर (स्टोर) राकेश सिंह का तबादला कर दिया गया है। इससे पहले रेल प्रशासन ने उप मुख्य सतर्कता अधिकारी अजीत सिंह को भी हटा दिया था, जबकि चार कर्मचारियों का तबादला हो चुका है। रेलवे बोर्ड के निर्देश पर प्रमुख मुख्य सामग्री प्रबंधक को अनिवार्य सेवानिवृत्ति दी गई थी।
विज्ञापन


पूर्वोंत्तर रेलवे, गोरखपुर में तैनात प्रमुख मुख्य सामग्री प्रबंधक (प्रिंसिपल चीफ मैटीरियल मैनेजर) केसी जोशी को सीबीआई ने 13 अगस्त को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया था। उसके खिलाफ जेम पोर्टल के जरिए रेलवे का टेंडर हासिल करने वाली फर्म के मालिक ने सात लाख रुपये रिश्वत मांगने की शिकायत की थी। शिकायत सही मिलने पर सीबीआई, लखनऊ की एंटी करप्शन ब्रांच की टीम को गोरखपुर भेजा गया था। यहां उसे गिरफ्तार करने के बाद कार्यालय और गोरखपुर व नोएडा स्थित आवास पर छानबीन की थी।

इसे भी पढ़ें: गीता प्रेस के ट्रस्टी बैजनाथ अग्रवाल का निधन, मुख्यमंत्री योगी ने जताया शोक
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी प्रमुख मुख्य सामग्री प्रबंधक केसी जोशी को पिछले दिनों वीआरएस दे दिया गया था। इसके अलावा स्टोर डिपो के कर्मचारी सत्यकाम सिंह का इज्जतनगर, शिवोदास का गोंडा, प्रेम चन्द्र भगत का वाराणसी और अभिषेक रामचन्द्र का गोंडा स्थानांतरण किया जा चुका है। अब चीफ विजिलेंस इंस्पेक्टर पर कार्रवाई की गई है। सूत्रों की माने तो इस मामले में अभी कुछ और लोगों पर कार्रवाई की जा सकती है। लगातार हो रही कार्रवाई रेलवे में हड़कंप मचा हुआ है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें