अब छोटे रेलवे स्टेशनों पर भी यात्रियों को एटीएम (ऑटोमेटेड ट्रेलर मशीन) की सुविधा मिलेगी। पूर्वोत्तर रेलवे के 24 रेलवे स्टेशनों पर एटीएम लगाए जाएंगे, इसमें गोरखपुर-बस्ती मंडल के सात स्टेशन शामिल हैं।
डीआरएम वाराणसी ने ई-नीलामी के लिए टेंडर जारी कर दिया है। 13 से 15 मार्च तक टेंडर फाइनल कर दिया जाएगा। रेलवे प्रशासन एटीएम लगाने के लिए बैंकों से तीन साल का अनुबंध करेगा। स्टेशनों पर स्थान भी चिह्नित कर लिया गया है। अप्रैल से एटीएम की सुविधा यात्रियों को मिलने लगेगी।
गोरखपुर-बस्ती के चिन्हित स्टेशन
सिसवा बाजार, सलेमपुर, भटनी, भाटपाररानी, देवरिया सदर, चौरीचौरा, कप्तानगंज