इस किट के जरिए मात्र आधे घंटे में रिपोर्ट का पता चल जा रहा है। अब तक केवल बीआरडी मेडिकल कॉलेज में ही किट से इमरजेंसी में आए मरीजों की जांच हो रही थी। लेकिन अब शहर में ऐसे इलाकों में जांच होगी, जहां पर मरीज अधिक मिल रहे हैं। सीएमओ डॉ. श्रीकांत तिवारी ने बताया कि एंटी जन किट विभाग को मिल गए हैं। अधिक से अधिक जांच कराई जाएगी। जिससे की संक्रमण को रोका जा सके।
शहर के राजघाट, कोतवाली और तिवारीपुर थाना क्षेत्र की बात करें तो सबसे अधिक मरीज इन्हीं क्षेत्रों के मिले हैं। यही वजह है कि प्रशासन ने इन इलाकों में 17 जुलाई तक लॉकडाउन लगा रखा है। इन्हीं इलाकों में सबसे अधिक जांच एंटी जन किट से होगी।