दुधारा क्षेत्र के महदेव गांव की मुुंबई से लौटी 28 वर्षीय महिला पॉजिटिव मिली है। दुधारा क्षेत्र के सुजिया की रहने वाला कर्नाटक से लौटा 22 वर्षीय युवक पॉजिटिव मिला है। धर्मसिंहवा क्षेत्र के कसया गांव 35 वर्षीय महिला पॉजिटिव पाई गई हैं। महिला संक्रमित के संपर्क में आई थी।
धनघटा क्षेत्र के परसहर गांव निवासी मुंबई से लौटा 41 वर्षीय शख्स पॉजिटिव मिला है। मेंहदावल क्षेत्र के दमका गांव के चार लोग पॉजिटिव पाए गए है। जिसमें 32 वर्षीय महिला, 55 वर्षीय महिला, 26 वर्षीय महिला और 55 वर्षीय महिला शामिल है। सभी संक्रमित के संपर्क में आई थी। कोतवाली क्षेत्र के पटखौली का निवासी नोएडा से लौटा 22 वर्षीय युवक पॉजिटिव मिला है।
महुली क्षेत्र के गिठनी का निवासी 24 वर्षीय युवक बस्ती लौटा था और पॉजिटिव मिला है। महुली क्षेत्र के शिवबखरी का 48 वर्षीय शख्स और महुली का निवासी 56 वर्षीय वृद्घ खुद जांच कराए। दोनों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। पॉजिटिव मिले लोगों को सेंट थॉमस इंटर कॉलेज के एलवन अस्पताल में क्वारंटीन करा दिया गया। जबकि पूर्व में पॉजिटिव पाए गए सात लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आने से उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
अपर सीएमओ ने बताया कि अब तक 366 लोग पॉजिटिव मिल चुके है। जबकि सात संक्रमित की मौत हो चुकी है। 125 लोग एक्टिव है। जबकि 241 लोग ठीक होकर घर जा चुके है। शनिवार को 397 लोगों का नमूना लेकर जांच को भेजा गया है।