फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: हॉस्पिटल में भर्ती नहीं मिल रही या जांच की अधिक फीस मांग रहे, मिलाएं फोन

Sun, 16 Jan 2022 02:01 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

कोरोना मरीजों की मदद के लिए  जिला प्रशासन ने जारी किया फोन व व्हाट्सएप नंबर, हॉस्पिटल में इलाज नहीं मिल रहा या व्यवहार खराब हो तो भी कर सकते हैं शिकायत।
विज्ञापन
डीएम विजय किरन आनंद। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर में कोरोना मरीजों की सहायता के लिए जिला प्रशासन ने कोविड कंट्रोल रूम के दो फोन नंबर और दो व्हाट्सएप नंबर जारी किए हैं। यदि किसी कोरोना पीड़ित मरीज को हॉस्पिटल में भर्ती मिलने या फिर कोविड हॉस्पिटल में असुविधा हो रही हो तो वह इसकी शिकायत संबंधित फोन नंबर पर कर सकते हैं। या फिर व्हाट्सएप नंबर के जरिए भी बता सकते हैं। तत्काल कार्रवाई की जाएगी। डीएम विजय किरन आनंद ने कंट्रोल रूम के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सभी नंबरों से आने वाली सूचनाओं और उसपर हुई कार्रवाई की रिपोर्ट नियमित तौर पर उन्हें उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है।

विज्ञापन


कोरोना की दूसरी लहर के दौरान प्राय: यह शिकायतें मिल रही थी कि कोरोना मरीजों को कोविड हॉस्पिटल में भर्ती नहीं मिल रही । बहुत से हॉस्पिटल के बारे में भी ये  शिकायतें आ रहीं थी कि वहां कोरोना मरीजों की ठीक से देखरेख नहीं हो रही। मरीजों के साथ वहां के डॉक्टर और हॉस्पिटल के कर्मचारी अच्छे से व्यवहार नहीं करते हैं। वर्तमान में समय में भी कोरोना का प्रसार तेजी से बढ़ रहा है, जिसे देखते हुए डीएम ने मरीजों व उनके परिजनों की सहायता के लिए नंबर जारी कराए हैं।

उनका कहना है कि यदि किसी हॉस्पिटल में ठीक से इलाज नहीं मिल रहा या होम आइसोलेट मरीजों को दवा नहीं मिल रही तो वे इसकी शिकायत इन नंबरों पर कर सकते हैं। इसी तरह किसी निजी लैब द्वारा जांच के लिए निर्धारित दर से अधिक रुपये मांगे जाते हैं तो वे इसकी सूचना भी इन नंबरों पर दे सकते हैं। जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। कोरोना की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद भी संक्रमितों के घर पर सैनिटाइजेशन नहीं कराया जाता है तो इसके बारे में  भी सूचना दी जा सकती है। तत्काल सुनिश्चित कराया जाएगा कि वहां सैनिटाइजेशन हो।

  • ये हैं व्हाट्सएप नंबर-   9532041882, 9532797104
  • इन नंबरों पर कर सकते हैं फोन- 0551-2202205, 0551-2204196

विज्ञापन
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें