फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्वोत्तर रेलवे में अब ऐसे होगी पुलों की निगरानी, जानिए क्या होगा खास

Thu, 06 Aug 2020 10:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
Gorakhpur Railway station - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन
पूर्वोत्तर रेलवे में अब पुलों की निगरानी ऑनलाइन की जाएगी। यह संभव होगा क्रिस द्वारा तैयार किए गए ब्रिज मैनेजमेंट सिस्टम पोर्टल से। इसके माध्यम से पुल के निर्माण की अवधि, मरम्मत की तिथि, कितने गार्डर कब-कब बदले गए, वर्तमान में क्या स्थिति है, आदि की जानकारी हो जाएगी।
विज्ञापन


एनईआर के सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने बताया कि क्रिस ने भारतीय रेलवे स्तर पर ब्रिज मैनेजमेंट सिस्टम विकसित किया है। यह सिस्टम एक वेब आधारित पोर्टल है। जिसमें पुलों से संबंधित छोटे-बड़े समस्त विवरण उपलब्ध हैं। जैसे पुल का इतिहास, समय-समय पर सुधार, नक्शा, फोटो, विशेषताएं और वर्तमान स्थिति की जानकारी मिलती है। पूर्वोत्तर रेलवे में 25 महत्वपूर्ण, 383 वृहद तथा 3537 छोटे पुल हैं।

इन समस्त पुलों के आंकड़ों का संकलन मुश्किल होता है। प्रत्येक पुल का अलग रजिस्टर होता था। अलग-अलग रजिस्टर तैयार करना और उन्हें अपडेट करना बेहद कठिन है। अब पोर्टल के माध्यम से यह आसान हो गया है और इससे निगरानी में दिक्कत नहीं होगी। समय पर मेंटेंनेस कार्य भी हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें