फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर का हाल: लंपी का कौन कहे, मुंहपका तक की वैक्सीन नहीं

Sat, 27 Aug 2022 06:50 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

बेलघाट क्षेत्र की एक गाय में लंपी के लक्षण मिलने के बाद मुख्य पशु चिकित्साधिकारी वीपी सिंह ने बृहस्पतिवार को बेलघाट के पशु चिकित्साधिकारी को जिला मुख्यालय पर बुलाया। पूरे मामले की जानकारी ली, लेकिन मौके पर कोई पशु डॉक्टर नहीं गया।

 
विज्ञापन
लंपी स्किन रोग। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लंपी वायरस से निपटने की चुनौती सामने है, लेकिन पशुपालन विभाग की तैयारी अधूरी है। लंपी का कौन कहे, पशुओं के मुंहपका व खुरपका तक की वैक्सीन नहीं है। इससे पशुपालक परेशान हैं। टीकाकरण अभियान एक तरह से ठप पड़ा है।

विज्ञापन


बेलघाट विकासखंड के बभनौली गांव की एक गाय में लंपी वायरस के लक्षण मिले हैं। इसके बावजूद पशुपालन विभाग के अफसर मौन हैं। मामला सामने आने के बाद भी टीम बेलघाट नहीं गई और गाय के खून के नमूने जांच के लिए नहीं भेजे गए। इससे ग्रामीणों में नाराजगी है।

जिस गाय के शरीर में गांठ, घाव के निशान हैं, उसका इलाज 16 दिनों से चल रहा है। अब तक गाय ठीक नहीं है। इसी बीच मुंहपका और खुरपका की वैक्सीन खत्म होने का मामला सामने आ गया। पशुपालक अजय कुशवाहा का कहना है कि टीके की कमी है। इससे टीकाकरण अभियान को गति नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन


 

विज्ञापन

पशु चिकित्साधिकारी को बुलाकर ली जानकारी

बेलघाट क्षेत्र की एक गाय में लंपी के लक्षण मिलने के बाद मुख्य पशु चिकित्साधिकारी वीपी सिंह ने बृहस्पतिवार को बेलघाट के पशु चिकित्साधिकारी को जिला मुख्यालय पर बुलाया। पूरे मामले की जानकारी ली, लेकिन मौके पर कोई पशु डॉक्टर नहीं गया।

मुख्य पशु चिकित्साधिकारी वीपी सिंह ने बताया कि जनपद में ही नहीं पूरे प्रदेश में लंपी के टीके की कोई व्यवस्था नही है। दूसरे प्रदेशों में लंपी से मिलते-जुलते रोगों के टीके पशुओं को लगाए जा रहे हैं। खुरपका व मुंहपका का टीका भी नहीं है। लंपी वायरस की जानकारी मिलते ही टीम लगाई जाएगी। इलाज का हर संभव प्रयास किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें