पुलिस को जांच के आधार पर बच्ची से हैवानियत होने का कोई प्रमाण नहीं मिला है। अब पुलिस फाइल को बंद करने की तैयारी में है। लेकिन इसके पहले कोर्ट में बयान भी कराया जाना है, जिससे मां ने इंकार कर दिया था। अब मंगलवार को बच्ची को कोर्ट में बयान कराने के लिए तैयार हुई है।
इसे भी पढ़ें: मोहब्बत की सजा मौत: महराजगंज में झूठी शान के लिए युवक की पीट-पीटकर हत्या, भूसे में छिपाया था शव
मां ने मेडिकल कराने से कर दिया था इनकार
घटना के दो दिन बाद पुलिस को सूचना दी गई थी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया। 10 साल के बच्चे को पुलिस सादे वर्दी में जाकर थाने भी लाई थी, लेकिन वह आते ही रोने लगा था। इसके बाद पुलिस ने बच्ची को मेडिकल जांच के लिए भेजा, लेकिन अस्पताल में जाने के बाद मां उसे लेकर चली आई और मेडिकल कराने से इंकार कर दिया था।
पुलिस को पहले दिन से ही घटना पर शक था, इस वजह से पुलिस ने गहराई से जांच शुरू कर दी। एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर के आदेश पर पुलिस ने जांच को आगे बढ़ाया तो मामला पूरी तरह से मनगढ़ंत और फर्जी ही निकला है। जिस तीन साल की बच्ची को इस गंदी साजिश का हिस्सा बनाया गया, वह भी थाने पर रुकने पर रोती ही थी। उसकी मासूमियत की आड़ में घिनौना काम करने की कोशिश किसी और ने नहीं, बल्कि मां ने ही की है।
इसे भी पढ़ें: गोरखपुर में दो दिवसीय दौरा: आज एमएमएमयूटी में प्रशासनिक भवन का लोकार्पण करेंगे सीएम योगी, जानिए पूरा शेड्यूल
पीड़िता की मां ने दर्ज कराए केस में बताया है कि बुधवार रात में बच्ची को अकेला पाकर दुष्कर्म किया गया। बच्ची के शोर मचाने पर गई तो बालक बच्ची के साथ हैवानियत कर रहा था। लेकिन, इसके बाद मामला घरवालों के संज्ञान में आया तो उसे दबाने की कोशिश की गई।
इसे भी पढ़ें: रेलवे अफसर घूस कांड: दिल्ली से आई विजिलेंस टीम ने कोरोना काल में हुई खरीद के दस्तावेज खंगाले
गांव में पंचायत के बाद मामला शांत हो गया था, लेकिन शुक्रवार शाम में बच्ची की मां ने डाॅयल 112 पर दुष्कर्म की सूचना दी। पुलिस तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता की मां ने आरोपी की उम्र को 12 साल बताया है।
एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने कहा कि पुलिस मामले की गहराई से जांच की है। पुलिस की अब तक की जांच में बच्ची के साथ किसी प्रकार के गलत काम की पुष्टि नहीं हुई है। बच्ची की मां ने मेडिकल के बाद कोर्ट में बयान से भी इंकार कर दिया था, लेकिन मंगलवार को बयान के लिए लेकर जाने को तैयार हुई है। अब बयान होने के बाद जांच के आधार पर पुलिस कार्रवाई करेगी।