पूर्व मध्य रेलवे के दरभंगा-समस्तीपुर रेल खंड पर थलवारा-हायाघाट स्टेशनों के बीच रेल पुल पर बढ़ते जलस्तर को देखते हुए रेल प्रशासन ने नौ ट्रेनों को रास्ता बदलकर चलाने का निर्णय लिया है। जबकि तीन ट्रेनों को बीच के स्टेशनों से संचालित किया जाएगा।
शार्ट टर्मिनेशन
- 04 सितंबर को अमृतसर से प्रस्थान करने वाली 04650 अमृतसर-दरभंगा स्पेशल समस्तीपुर में शार्ट टर्मिनेट होगी।
- 04 सितंबर को लोकमान्य तिलक टर्मिनस से प्रस्थान करने वाली 01061 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-जयनगर स्पेशल मुजफ्फरपुर में शार्ट टर्मिनेट होगी।
- 03 सितंबर को अहमदाबाद से प्रस्थान करने वाली 09465 अहमदाबाद-दरभंगा स्पेशल समस्तीपुर में शार्ट टर्मिनेट होगी।
शार्ट ओरिजिनेशन
- 06 सितंबर को जयनगर से प्रस्थान करने वाली 04673 जयनगर-अमृतसर स्पेशल समस्तीपुर से चलाई जाएगी।
- 06 सितंबर को जयनगर से प्रस्थान करने वाली 01062 जयनगर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस स्पेशल मुजफ्फरपुर से चलाई जाएगी।
- 06 सितंबर को दरभंगा से प्रस्थान करने वाली 09466 दरभंगा-अहमदाबाद स्पेशल समस्तीपुर से चलाई जाएगी।