संतकबीरनगर में गुरुवार को आई रिपोर्ट में एक चिकित्सक समेत नौ लोग कोरोना पॉजिटिव मिले है। पूर्व में पॉजिटिव मिले 13 लोग ठीक हुए हैं। इसके अलावा 1792 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। अब तक जिले में 2833 लोग पॉजिटिव मिल चुके हैं। जबकि 40 संक्रमितों की मौत हो चुकी है।
अपर सीएमओ डॉक्टर मोहन झा ने बताया कि बृहस्पतिवार को नौ लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। इसमे सांथा क्षेत्र में तैनात एक चिकित्सक भी शामिल हैं।
खलीलाबाद ब्लॉक क्षेत्र में तीन, मेंहदावल ब्लॉक क्षेत्र में एक, सांथा ब्लॉक क्षेत्र में एक, हैंसर ब्लॉक क्षेत्र में दो, सेमरियावां ब्लॉक क्षेत्र में दो लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। पूर्व में पॉजिटिव मिले 13 लोग स्वस्थ्य हुए हैं।
अपर सीएमओ ने बताया कि अब तक 2833 लोग पॉजिटिव मिल चुके हैं। जबकि 40 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। 164 एक्टिव केस है। 2629 लोग ठीक हो चुके हैं। 1792 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। जबकि 3283 लोगों की रिपोर्ट आनी अभी बाकी है।