रामगढ़ ताल में बोटिंग का करते लोग। (file)
- फोटो : अमर उजाला।
रामगढ़ताल में स्पीड बोट और जेट स्की वॉटर क्राफ्ट जैसे रोमांचक खेल का आनंद अगले सप्ताह से लिया जा सकेगा। संबंधित फर्म और जीडीए के बीच अनुबंध की प्रक्रिया पूरी हो गई है। जार्बिंग बॉल की ही तरह इन खेलों का भी अनुबंध नहीं होने पर जीडीए ने इसके संचालन पर रोक लगा दी थी।
टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद फर्म ने जीडीए से बिना अनुबंध के ही इन खेलों के भव्य शुभारंभ की तैयारी कर ली थी। 14 फरवरी को इन खेलों का शुभारंभ होना था। मगर जानकारी होने पर जीडीए ने रोक लगा दी। रामगढ़ताल में वाटर स्पोर्ट्स के तहत स्पीड बोट एवं जेट स्की वाटर क्राफ्ट के लिए पिछले महीने जीडीए ने आवेदन आमंत्रित किया था।
प्रक्रिया के बाद इसके संचालन का अधिकार टाइगर टीम स्पीड एडवेंचर्स को दिया गया था। इसके संचालन के लिए फ र्म को प्रत्येक बोट के लिए प्राधिकरण को सात हजार रुपये व जीएसटी देना होगा। पहले चरण में 10 बोट शुरू की जानी है।
जीडीए सचिव राम सिंह गौतम ने कहा कि अनुबंध नहीं होने की वजह से रामगढ़ताल में स्पीड बोट और जेट स्की वॉटर क्राफ्ट के शुरू करने पर रोक लगा दी गई थी। अनुबंध हो गया है, अब संबंधित फर्म खेलों का संचालन शुरू कर सकती है।