फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यात्रियों से भरी बस में लगी आग से मची अफरातफरी

विज्ञापन
संतकबीरनगर के कोतवाली क्षेत्र के पिपरा कला के पास बस में लगी आग के बाद शीशा तोड़कर यात्री निकाले ? - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
यात्रियों से भरी बस में लगी आग से मची अफरातफरी
विज्ञापन

दिल्ली से बिहार जा रहे थे बस में सवार 50 यात्री
कांटे(संतकबीरनगर)। राष्ट्रीय राजमार्ग पर पिपरा कला के पास बृहस्पतिवार की सुबह दिल्ली से बिहार जा रही एक लग्जरी प्राइवेट बस में शार्ट सर्किट से आग लग गई। यात्रियों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण और राहगीर जुट गए। सूचना पर कांटे चौकी के पुलिसकर्मी भी पहुंच गए। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से दो खिड़कियों के शीशे तोड़कर यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। कांटे पुलिस चौकी के इंचार्ज मनोज पटेल ने बताया कि प्राइवेट लग्जरी बस में करीब 50 यात्री सवार थे। बस दिल्ली से बिहार जा रही थी। सुबह करीब पौने आठ बजे जैसे ही बस पिपरा कला गांव के पास पहुंची थी, उसी दौरान आगे की बैट्री के पास शार्ट सर्किट से आग लग गई। बस में उठे धुएं के बीच यात्री बस में फंस गए। यात्रियों के चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर राहगीर और आसपास के लोग जुट गए। सूचना पर वह भी सहयोगी पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंच गए और दो खिड़कियों के शीशे तोड़कर सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। ग्रामीणों के प्रयास से आग भी बुझाने की कोशिश शुरू की गई। बाद में फायर बिग्रेड ने पहुंच कर आग पर काबू पाया। बस के अंदर ही आग से थोड़ी क्षति हुई है। यात्री बाद में गंतव्य रवाना हो गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें