फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर मैरेज हाउस एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने ली शपथ

Mon, 06 Jan 2020 09:53 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो डिजिटल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
विज्ञापन
गोरखपुर मैरेज हाउस एसोसिएशन के नव निर्वाचित पदाधिकारी - फोटो : amarujala
विज्ञापन
मेयर सीताराम जायसवाल ने कहा कि मैरेज हाउस संचालन में जो भी समस्याएं आ रही हैं, अधिकारियों की सहायता से उन्हें दूर कराया जाएगा। इन समस्याओं के निराकरण के लिए मैं मैरेज हाउस संचालकों केे साथ हूं। वह गोरखपुर मैरेज हाउस एसोसिएशन के नव निर्वाचित पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान बतौर मुख्य अतिथि अपने विचार व्यक्त कर रहे थे।
विज्ञापन


शहर के हैप्पी मैरेज हाउस में आयोजित समारोह में मेयर ने सभी पदाधिकारियों को शपथ दिलाई और नई जिम्मेदारी का ईमानदारी से निर्वहन करने की सीख दी। नवनिर्वाचित अध्यक्ष एसए रहमान ने शपथ ग्रहण करने के बाद कहा कि वह मैरेज हाउस संचालकों के कल्याण के लिए हमेशा प्रयासरत रहेंगे।

कार्यक्रम का संचालन दिप्यानी ने किया, जबकि अध्यक्षता पुष्पदंत जैन (उपाध्यक्ष व्यापारी कल्याण बोर्ड) ने की। कार्यक्रम के आरंभ में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने अतिथियोें को शॉल ओढ़ा कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष मदन अग्रहरि, किराना कमेटी के अध्यक्ष उमेश मद्धेशिया और व्यापारी नेता सत्य प्रकाश सिंह मुन्ना भी सम्मानित किए गए।
विज्ञापन

-----
यह है नवनिर्वाचित कमेटी
गोरखपुर मैरेज हाउस एसोसिएशन की नवनिर्वाचित कमेटी में वरिष्ठ सदस्य कैफुलवरा, अजय श्रीवास्तव अतुल और सत्यव्रत लाल श्रीवास्तव को संरक्षक पद सौंपा गया। एसए रहमान को अध्यक्ष और संजय श्रीवास्तव को महामंत्री चुना गया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष राम प्रकाश को बनाया गया और खजाने की जिम्मेदारी दीप प्रकाश को सौंपी गई।

उपाध्यक्ष नुसरत अब्बासी, विनीत अग्रवाल, नसीर अहमद, विपिन अग्रवाल, नितिन श्रीवास्तव चुने गए। संयुक्त मंत्री की जिम्मेदारी विजय खेमका को मिली। विशाल श्रीनेत, परमेंदु सिन्हा, सुनील त्रिपाठी, विजय नायक और मो. शारिक मंत्री पद पर चुने गए। विधि सलाहकार की जिम्मेदारी एसके भट्ट और मीडिया प्रभारी की वैभव शाही संभालेेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें