फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब बोल 'उठेंगी' किताबों की कविताएं और कहानियां, ऐसे तैयार की जा रही है ये खास योजना

Fri, 24 Jul 2020 11:40 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

  • राज्य परियोजना कार्यालय की ओर से तैयार कराए जाएंगे नए शैक्षिक वीडियो
  • प्रदेश स्तर से 11 लोगों का हुआ चयन, गोरखपुर से तीन शिक्षकों का चयन
विज्ञापन
स्मार्ट क्लास - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को पहुंचाने के नजरिए से राज्य परियोजना कार्यालय ने बेसिक की तीन हस्तपुस्तिकाओं, किताबों और प्रेरणा सूची पर आधारित अब नए-नए शैक्षिक वीडियो तैयार कराने का फैसला किया है।

विज्ञापन


इसे लेकर पूरे प्रदेश से 11 शिक्षकों का चुनाव किया गया है। जो वीडियो को विकसित करने, स्क्रिप्ट का लेखन, वीडियो निर्माण, वॉयर ओवर, कंपोजिंग से जुड़े कार्यों को अंजाम देंगे। इन शिक्षकों की फेहरिस्त में गोरखपुर के भी तीन शिक्षक शामिल हैं। 

 

इसे भी पढ़ें- बीमा कंपनियों के पास 'लावारिस' तो नहीं पड़े हैं आपके पैसे, घर बैठे ऐसे कर सकते हैं क्लेम

वीडियो को तय समय तक तैयार किया जा सके, इसे लेकर 14 अगस्त तक इन शिक्षकों से कोई दूसरा काम नहीं लिया जाएगा। इसे लेकर राज्य परियोजना निदेशक का आदेश गोरखपुर भी पहुंच गया है।

विज्ञापन


गोरखपुर से सहायक अध्यापक और तकनीकी सहायक डायट जेपी ओझा तैयार किए गए वीडियो का रिव्यू, अकादमिक निर्देशन और वीडियो का अनुमोदन करने वाली तीन सदस्यीय कमेटी में रखा गया है। 

विज्ञापन

प्रदेश स्तर से चुनी गई 11 सदस्यीय टीम

वहीं गगहा ब्लॉक के उच्च प्राथमिक विद्यालय बेलकुर के प्रवीन कुमार मिश्रा को स्क्रिप्ट लेखन और कैंपियरगंज के प्राथमिक विद्यालय जंगल झझवा की प्रतीक्षा ओझा को तकनीकी सहयोग की जिम्मेदारी मिली है। 

बता दें कि राज्य परियोजना कार्यालय की ओर से शिक्षा को बेहतर और रोचक बनाने के नजरिए से आधारशिला, ध्यानाकर्षण और शिक्षण संग्रह की तीन हस्तपुस्तिकाओं का निर्माण किया है। 

अब इन पुस्तिकाओं पर आधारित वीडियो का निर्माण कराया जा रहा है। ताकि बच्चे खेल खेल में शिक्षा को ग्रहण कर सकें। ये वीडियो बच्चों के साथ साथ शिक्षकों के लिए भी लाभप्रद होंगे। वो इनका इस्तेेमाल अपने पढ़ाने की तकनीक को और बेहतर बनाने के लिए कर सकेंगे।

लखनऊ से पूर्व सहायक निदेशक सीमैट एसके सोनी, राजकीय इंटर कॉलेज बरेली के उप प्रधानाचार्य डॉ. अवनीश यादव, डायट गोरखपर से जेपी ओझा, इनके अलावा परिषदीय विद्यालयों से फिरोजाबाद से अनुज लहरी, रामपुर से सुरेंद्र पाल सिंह यादव, गोरखपुर से प्रवीन कुमार मिश्रा, प्रतीक्ष ओझा, बहराईच से आंचल श्रीवास्तव, वाराणसी से छवि अग्रवाल, बाराबंकी से अजीता श्रीवास्तव, जौनपुर से शिप्रा सिंह का चयन हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें