संतकबीरनगर में बुधवार को आई रिपोर्ट में स्वास्थ्य कर्मी समेत 37 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले है। पूर्व में पॉजिटिव मिले 49 लोग स्वस्थ्य हुए। अब तक 1637 लोग पॉजिटिव मिल चुके है। अब तक 17 संक्रमित की मौत हो चुकी है।
अपर सीएमओ डॉक्टर मोहन झा ने बताया कि बुधवार को 37 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिसमें सीएचसी हैंसर में तैनात एक स्वास्थ्य कर्मी पॉजिटिव मिला है।
खलीलाबाद ब्लॉक क्षेत्र में 18, नाथनगर ब्लॉक क्षेत्र में एक, सेमरियावां ब्लॉक क्षेत्र में तीन, बेलहर कला क्षेत्र में आठ और हैंसर बाजार ब्लॉक क्षेत्र में तीन,सांथा क्षेत्र में दो लोग पॉजिटिव मिले है। अन्य जगहों के रहने वाले भी दो लोग पॉजिटिव मिले है। जबकि पूर्व में पॉजिटिव मिले 49 लोग स्वस्थ्य हुए है।
अपर सीएमओ ने बताया कि अब तक 1637 लोग पॉजिटिव मिल चुके है। जबकि 17 संक्रमित की मौत हो चुकी है। 244 लोग एक्टिव है। 1376 लोग ठीक हो चुके है। 524 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। जबकि 2456 लोगों की रिपोर्ट आनी अभी बाकी है।
अपर सीएमओ ने बताया कि जो लोग पॉजिटिव के संपर्क में आए हो, उन्हें खुद अपनी जांच करा लेनी चाहिए। कोरोना की चेन तोड़ने के लिए नियमों का पालन बेहद जरूरी है।