बता दें कि बुधवार को कोरोना महामारी के मद्देनजर निर्धारित पांच में से शहर के दो कंटेंमेंट जोन मिल्लतनगर और गिदही खुर्द को ग्रीन जोन घोषित कर दिया गया। वहां पिछले 28 दिनों से कोई नया केस नहीं आया है। ऐसे में वहां की तमाम पाबंदियों में ढील दी जा रही है।
डीएम आशुतोष निरंजन के मुताबिक उक्त दोनों मोहल्ले के निवासी सुबह साथ बजे से शाम सात बजे तक आवश्यक वस्तुओं की खरीद-फरोख्त करने के लिए अपने वार्ड/मोहल्ले और अन्य वार्ड/मोहल्ले में आवाजाही कर सकते हैं। शेष जनपद पूर्व की तरह ऑरेंज जोन में रखा गया है। जहां पहले के तरह की पाबंदियां लागू रहेंगी।