कोरोना महामारी के चलते लॉकडाउन में फंसे तीन बेटे पिता की मौत होने पर घर नहीं आ पाए। ग्रामीणों के समझाने पर पत्नी ने पति को मुखाग्नि दिया। घटना को लेकर पूरे क्षेत्र में चर्चा हो रही हैं। वहीं पिता की मौत में शामिल न हो पाए बेटे सदमे में है। वीडियो कॉलिंग के जरिए पिता का अंतिम दर्शन किए।
हर्रेया थाना क्षेत्र के कोदई गांव निवासी संतराम शर्मा घर पर ही रहकर खेती बारी करते थे। उनके तीन बेटो में राधे कृष्ण पूना, अर्जुन प्रसाद हरियाणा और सबसे छोटा बेटा सुभाष पंजाब में अपने परिवार के साथ रहकर वहीं नौकरी करते हैं।
संतराम के साथ पत्नी कैलासी पैतृक गांव में रहते थे, रविवार को दोपहर में 12 बजे अचानक संतराम की तबियत बिगड़ गई। पड़ोसी उन्हें अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे, लेकिन कुछ ही देर में संतराम शर्मा (70 वर्ष) की मौत हो गई।