यह तस्वीर रात 11 बजे गोलघर से ली गई है।
- फोटो : अमर उजाला।
मेरा तो यह कहना है कि अगर सड़क पर लगने वाली दुकानों को हटा दिया जाए तो यही रोडकरीब 15 से 20 फीट और चौड़ी हो जाएगी। इससे न तो दुकान का बरामदा तोड़ना पड़ेगा और न ही दुकान की चौहद्दी नापने की जरूरत पड़ेगी। लेकिन, इसकी जगह गैलरी खाली कराने के लिए सर्वे हो रहे हैं।
- दिनेश गुप्ता, गोल्डन ड्रेसेज।
इससे चौड़ी सड़क कहां है
सड़क पर अतिक्रमण गोलघर की सबसे बड़ी समस्या है। इस पर किसी का ध्यान नहीं है। जबकि, जाम की समस्या का मूल जड़ यही है। अधिकारियों से कई बार इस संबंध में अनुरोध किया गया है। वे सख्ती बरतकर अतिक्रमण हटाएं, आप देखिएगा इतनी चौड़ी सड़क शहर में कहीं दिखेगी नहीं।
- सुनील राहुजा, बर्तन एवं क्राकरी विक्रेता।
नो वेंडिंग जोन में फड़ लगती कैसे है
गोलघर को नो वेंडिंग जोन नगर निगम ने ही घोषित किया है। ऐसे में सड़क पर कब्जा कर फड़ कैसे लग रही हैं? यह देखना नगर निगम के अधिकारियों का काम है। दिखावे के लिए दो-चार दिन अभियान चलेगा फिर दुकानें सज जाएंगी। यहां जो सामान लेते हैं, उनकी भी गाड़ियां होती हैं। इससे आधी सड़क पर कब्जा हो जाता है।
- डॉ. दीपक श्रीवास्तव, मदन क्लीनिक।
सड़क चौड़ी है, बस अतिक्रमण हटाएं
करीब 57 वर्ष से मेरी दुकान है। पहले जितनी चौड़ी सड़क थी, उतनी आज भी है। फर्क बस ये आया है कि अब चाट-डोसा, बैग और बेड शीट की फेरी की दुकानें सड़क पर लगती हैं। अगर ये दुकानें हट जाएं, इन्हें कहीं और व्यवस्थित कर दें, तो सड़क पर जाम लगेगा ही नहीं। ठेले वालों को रूकने न दें। यह काम भी नहीं कर पा रहे हैं।
- अशोक कुमार, बाम्बे फोटो स्टूडियो।