फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rail News: रेल मदद ऐप से शिकायतों के निस्तारण में NER प्रथम

Tue, 24 May 2022 12:56 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

ट्रेनों में साफ-सफाई के लिए ऑन बोर्ड हाउस कीपिंग सर्विस (ओबीएचएस) की हेल्पलाइन गोरखपुर एवं ऐशबाग में स्थापित की गई है। यह 24 घंटे काम करता है। इस पर रोजाना करीब 70 शिकायतें आती हैं।
विज्ञापन
गोरखपुर रेलवे स्टेशन। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यात्रियों की समस्याओं के तत्काल समाधान के लिए रेलवे ने रेल मदद ऐप बनाया है। इसपर आई यात्रियों की समस्याओं के निस्तारण में पूर्वोत्तर रेलवे को देश भर के सभी रेलवे जोन में पहला स्थान प्राप्त हुआ है। जिसके लिए रेलवे बोर्ड स्तर पर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए पूर्वोत्तर रेलवे को रेल मदद शील्ड-2022 देकर पुरस्कृत किया जाएगा।

विज्ञापन


पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि वर्ष 2021-22 में रेल मदद पोर्टल पर कुल 39087 शिकायतें र्हुइं, सभी का निस्तारण समय से किया गया। 39087 शिकायतों के निस्तारण के बाद यात्रियों द्वारा कुल 17605 फीडबैक प्राप्त हुए ,जिसमें से 11766 उत्कृष्ठ रहे। वर्ष 2020 में जन परिवादों का लंबित समय 04 घंटा 34 मिनट एवं निस्तारण समय 03 घंटा 06 मिनट था। निरन्तर किए गए सुधारों से वर्ष 2021 में घटकर लंबित समय मात्र 09 मिनट तथा निस्तारण समय मात्र 13 मिनट हो गया है। उत्कृष्ट फीडबैक रेटिंग भी मिल रही है।

हेल्पलाइन नंबर पर आती है रोजाना करीब 70 शिकायतें
ट्रेनों में साफ-सफाई के लिए ऑन बोर्ड हाउस कीपिंग सर्विस (ओबीएचएस) की हेल्पलाइन गोरखपुर एवं ऐशबाग में स्थापित की गई है। यह 24 घंटे काम करता है। इस पर रोजाना करीब 70 शिकायतें आती हैं।
विज्ञापन


रीयल टाइम फीडबैक भी देता है रेलवे
रेल मदद ऐप पर मोबाइल फोन या वेब के माध्यम से शिकातय दर्ज कराई जा सकती है। साथ ही ऐप में फोटो अपलोड करने का विकल्प भी है। एक बार जब यात्री अपनी शिकायत दर्ज करा लेता है, तो उसे भारतीय रेलवे द्वारा की गई कार्रवाई के बारे में सूचित करने के लिए एसएमएस के माध्यम से एक त्वरित आईडी प्राप्त होती है। साथ ही ‘रेल मदद ऐप‘ यात्रियों को उनकी शिकायतों के निवारण की स्थिति पर रीयल-टाइम फीडबैक देता है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें