फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कनाडा जाने की थी तैयारी: दिल्ली के होटल में मिला गोरखपुर से लापता नेपाली युवक, इस वजह से पत्नी को छोड़कर हुआ था फरार

Wed, 09 Mar 2022 10:34 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

युवक कनाडा जाने के लिए पत्नी और बच्चे को छोड़कर दिल्ली चला गया था। पुलिस को आशंका है कि युवक ने कनाडा में दूसरी शादी कर ली है। इसकी सूचना पुलिस ने पत्नी को दे दी है।
विज्ञापन
दिल्ली में मिला युवक। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर कैंट इलाके के मोहद्दीपुर स्थित एक होटल से रविवार शाम से लापता नेपाली युवक दिल्ली के होटल में मिला है। कैंट पुलिस ने नेपाली युवक को खोजकर उसकी पत्नी को सूचना दे दी है। बताया जा रहा है कि कनाडा में युवक ने दूसरी शादी कर ली है, इसी वजह से पत्नी और बच्चे को गोरखपुर के होटल में छोड़कर वह दिल्ली चला गया था।

विज्ञापन


वहां से अकेले ही कनाडा भागने की उसकी तैयारी थी, लेकिन इसी बीच कैंट पुलिस ने उसे पकड़ लिया। पुलिस ने उसकी पत्नी को सूचना दे दी है। नेपाल से गोरखपुर के लिए पत्नी रवाना हो गई।

जानकारी के मुताबिक, नेपाल के पोखरा निवासी देशराज क्षेत्री कनाडा की एक कंपनी में पिछले छह साल से नौकरी करते हैं। 28 फरवरी को वह पत्नी संध्या व छह साल के बेटे को साथ लेकर घर से कनाडा जाने के लिए निकले। गोरखपुर पहुंचने पर मोहद्दीपुर स्थित एक होटल में रुक गए।
विज्ञापन


रविवार शाम 7 बजे वह होटल से बिना बताए निकले और लापता हो गए। जिसके बाद पत्नी संध्या ने पुलिस को सूचना दी। पत्नी ने पुलिस से बताया कि दिल्ली से कनाडा जाने का टिकट बुक न होने की जानकारी देते हुए तब से होटल में ही देशराज रुके थे। देर रात तक न लौटने पर फोन किया तो उनका मोबाइल बंद था। पत्नी ने बताया था कि सबका पासपोर्ट पति के पास ही है। जिसके बाद से कैंट पुलिस होटल के सीसीकैमरा फुटेज की मदद से उसकी तलाश में जुटी थी। पुलिस सुराग लगाते हुए दिल्ली पहुंची और उसे बरामद की है।

पत्नी, बच्चे व साला चले गए घर

उधर सोमवार को पत्नी, बच्चे व युवक का साला नेपाल स्थित घर चले गए। पुलिस को मोबाइल सर्विलांस से देशराज की लोकेशन दिल्ली में मिली। जिसके बाद मोहद्दीपुर चौकी इंचार्ज के नेतृत्व में एक टीम दिल्ली रवाना हुई। दिल्ली में वह एक होटल में रूका था। उसने बताया कि पत्नी कनाडा का टिकट कंफर्म न होने पर ताना दे रही थी और उलाहना दे रही थी। जिससे वह परेशान हो गया और गुस्से में बिना बताए कनाडा का टिकट लेने के लिए दिल्ली चला आया। इंस्पेक्टर कैंट शशिभूषण राय ने बताया कि नेपाली युवक को बरामद कर लिया गया है। परिजनों को सूचना दे दी गई है। उनके आने के बाद उसे उनके हवाले कर दिया जाएगा।

विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें