कई वर्ष पहले एक नेपाली जहाज मौसम खराब होने के कारण भारतीय सीमा में घुस आया था। भारतीय रडार को जब सूचना मिली तो भारत के विदेश मंत्रालय ने नेपाल सरकार से इस पर जवाब मांगा था।
भारत नेपाल की सोनौली सीमा पर अक्सर नेपाली हवाई जहाज भारतीय सीमा मे दिखाई देते हैं। इसी तरह शुक्रवार को दोपहर 12.30 पर एक नेपाली जहाज सोनौली कस्बे के ऊपर उड़ते हुए दिखाई दिया, जिस को लेकर भारतीय खुफिया विभाग अलर्ट हो गया है।
विज्ञापन
बुद्धा एयर लाइंस के भैरहवां स्टेशन मास्टर दर्शन धीमरे ने बताया कि जब कभी नार्थ में मौसम खराब होता है तो प्लेन को लैंडिंग के लिए साउथ से आना होता है। साउथ में भारत की सीमा पड़ती है, प्लेन का पायलट गोरखपुर, बनारस एयरपोर्ट के एयर ट्रैफिक कंट्रोल से अनुमति लेकर भारतीय एरिया में उड़ान करता है।
सीमा पर नजदीक भैरहवां एयरपोर्ट होने के कारण बार बार नेपाली हवाई जहाजों को यह परेशानी होती है, इसके लिए नेपाल सरकार की भारत सरकार से बात चल रही है कि सोनोली भैरहवा एयर मार्ग नेपाल के लिए खोल दिया जाए।