फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या में श्रीराम मंदिर भूमि पूजन को लेकर नेपाल के मधेशियों में खुशी की लहर, कहा- 'ये है असली रामराज्य'

Thu, 06 Aug 2020 03:18 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
विज्ञापन
Indo nepal border - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

अयोध्या में श्री राम मंदिर भूमि पूजन को लेकर पड़ोसी देश नेपाल के मधेशी समुदाय में खुशी की लहर है। मधेशी नेताओं ने कहा कि लंबे अरसे से अधूरी मनोकामना अब जाकर पूरी हुई है। नेपाल के मधेशी बाहुल क्षेत्रों में लोगों ने घरों में दीप जलाकर खुशी मनाया।

विज्ञापन


यहां भी जय सियाराम का जयघोष होता रहा। वहीं जनकपुर में भी खुशी का माहौल है। अमर उजाला टीम ने श्रीराम मंदिर भूमि पूजन को लेकर नेपाल के मधेशी नेताओं ने बातचीत की तो सभी क्रमशः इस मसले पर खुशी का इजहार किया।

इसे भी पढ़ें- राम जन्म भूमि से गोरक्षपीठ का है गहरा नाता, इन महंतों ने निभाई है खास भूमिका
विज्ञापन


अयोध्या में भूमि पूजन को लेकर नेपाल के पूर्व गृहराज्य मंत्री/सांसद देवेंद्र राज कंडेल का कहना है कि मर्यादा पुरुषोत्तम राम किसी राष्ट्र की सीमा में नहीं बंधे हैं। मर्यादा पुरुषोत्तम राम विश्व में सभी हिंदुओं के आस्था के प्रतीक हैं। लंबे समय से सभी की इच्छी थी कि अयोध्या में श्रीराम मंदिर का निर्माण हो, अब जाकर सपना पूरा हुआ है। बहुत अच्छा लग रहा है।

नवलपरासी विधायक बैजनाथ जायसवाल ने बताया कि कोरोना संक्रमण के कारण राम उत्सव कुछ प्रभावित रहा, लेकिन हृदय खुशी से गदगद है कि अयोध्या में प्रभु श्रीराम का दर्शन अब भव्य मंदिर में होगा। नेपाल का मधेशी समुदाय अयोध्या में राम मंदिर भूमि पूजन होने से खुश है।

विज्ञापन

इन क्षेत्रों में राममय रहा माहौल

संविधान सभा सदस्य/पूर्व सांसद विक्रम खनाल ने बताया कि नेपाल की जनकपुरी व भारत के अयोध्याधाम का गहरा रिश्ता है। अयोध्या में भव्य राममंदिर की स्थापना से दोनों ही धार्मिक स्थलों का महत्व काफी बढ़ जाएगा। रामग्राम नवलपरासी मेयर नरेंद्र गुप्ता का कहना है कि श्रीराम सर्वव्यापी है, एक तरफ अयोध्या में भूमि पूजन हो रहा था, दूसरी तरफ पूरे नेपाल में जश्न जैसा माहौल था।

पाल्हीनंदन गांवपालिका उपाध्यक्ष पवित्रा कोहार ने बताया कि अयोध्या में भूमि पूजन के समय पूरे गांवपालिका क्षेत्र में एक अलग खुशी का एहसास किया गया। मंदिरों में भजन कीर्तन, दीपोत्सव व मिठाईयां बांटी गई। हालांकि कोरोना की वजह से कोई बड़ा आयोजन नहीं हो पाया।

नेपाल के बुटवल, राम ग्राम, पाल्ही नंदन, प्रतापपुर, सरावल, वर्धघाट, सुनवल, गोपीगंज, त्रिवेणी, हरपुर, अनामीगंज,उज्जैनी, महेशपुर, बेलासपुर, नदवां, सुगौली, परसिया, कावासूति, अरूणखोला आदि क्षेत्रो में राममय माहौल रहा। लोगों ने अपने घरो में रहते हुए खुशी का इजहार किया।

भूमिपूजन कार्यक्रम नए युग का प्रारंभ
भाजपा जिला महामंत्री ऋषि त्रिपाठी ने कहा कि सदियों का संघर्ष, लाखों राम भक्तों की आस्था और विश्वास अंततः फलित हो गई। अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर भूमिपूजन कार्यक्रम नए युग का प्रारंभ है। भारत की महान सांस्कृतिक धरोहर प्रभू राम के जीवन दर्शन से प्रेरित है। श्री राम की जन्मभूमि पर भव्य मंदिर का निर्माण भारतीय संस्कृति और संस्कारों का जीता जागता प्रतिबिंब होगा।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें