फर्जी शिक्षकों के खिलाफ मिली शिकायतों पर बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से जांच की जा रही है। इस कड़ी में अब तक 54 शिक्षकों को बर्खास्त किया जा चुका है। जबकि 30 शिक्षकों को निलंबित किया जा चुका है। इन सभी के खिलाफ विभाग की ओर से जांच की जा रही है। बर्खास्त शिक्षकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के साथ वेतन रिकवरी की कार्रवाई भी शुरू हो चुकी है।
कूटरचित दस्तावेज के सहारे नौकरी करने वाले शिक्षकों के खिलाफ मिल रही शिकायतों की जांच की जा रही है। फर्जी शिक्षकों को बर्खास्त करने के साथ ही मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है। वहीं, वेतन रिकवरी की फाइल तैयार कराई जा रही है। किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।
-बीएन सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी