फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंडो नेपाल सीमा: नेपाल ने दी छूट तो भारतीय एसएसबी ने लगाई रोक, हंगामा

Fri, 01 Oct 2021 05:43 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, महराजगंज (भैरहवा)।

सार

 सोनौली सीमा पर तैनात भारतीय एसएसबी ने भारतीय पर्यटकों के निजी वाहनों को नेपाल जाने से रोक दिया और नेपाली नंबर की कार व मोटरसाइकिल को भारत में नहीं आने दिया। जिससे बॉर्डर सुबह से ही हंगामें की स्थिति बनी रही।

 
विज्ञापन
भारत-नेपाल सीमा। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेपाल की कैबिनेट मंत्रिमंडल द्वारा भारतीय पर्यटक व निजी वाहनों को नेपाल जाने के आदेश बेलहिया सीमा पर आए तो तमाम लोग खुशी से झूम उठे। लेकिन यह खुशी अधिक देर तक नहीं रही।

विज्ञापन


शुक्रवार की सुबह से सोनौली सीमा पर तैनात भारतीय एसएसबी ने भारतीय पर्यटकों के निजी वाहनों को नेपाल जाने से रोक दिया और नेपाली नंबर की कार व मोटरसाइकिल को भारत में नहीं आने दिया। जिससे बॉर्डर सुबह से ही हंगामें की स्थिति बनी रही।

एसएसबी अधिकारी यह कह रहे थे कि उनके पास सीमा को पर्यटक वाहनों के आने-जाने की छूट के कोई निर्देश नहीं आए हैं। नेपाल व भारत के तमाम संगठन के लोग सीमा पर एसएसबी से वार्ता करने में जुटे रहे। बेलहिया भंसार कार्यालय के प्रवक्ता तीर्थराज पासवान का कहना है कि भारतीय निजी वाहनों के सुविधा व भंसार के काउंटर खोल दिए गए हैं। भंसार कार्यालय से भारतीय निजी वाहन को नेपाल जाने के लिए भंसार सुबह 8 बजे से रात्रि 8 बजे तक व सुविधा सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक किया जाएगा।
विज्ञापन


वहीं भारतीय एसएसबी के 22 वीं वाहिनी के सेनानायक मनोज कुमार का कहना है कि भारतीय व नेपाली निजी वाहनों को नेपाल- भारत आने जाने की इजाजत देने का कोई आदेश नहीं आया है। आदेश आने के बाद नियमानुसार निजी वाहनों को आने जाने की इजाजत दी जाएगी।
विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें