फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: एनई रेलवे जीएम ने नकहा जंगल समेत कई स्टेशनों का किया निरीक्षण

विज्ञापन
गोरखपुर से आनन्दनगर और बढ़नी से गोण्डा रेलखण्ड पर विभिन्न स्थलों का निरीक्षण करते पूर्वोत्तर रेल
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

गोरखपुर। पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक उदय बोरवणकर ने नकहा जंगल, आनंदनगर, सिद्धार्थनगर, बढ़नी और तुलसीपुर रेलवे स्टेशनों का शुक्रवार को निरीक्षण किया। इस दौरान यात्री सुविधाओं और सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक ने गुड्स शेड, स्टेशन भवन, पैनल रूम, रिले रूम और सर्कुलेटिंग एरिया का अवलोकन किया। उन्होंने ट्रैक बैलास्ट, ओवरहेड ट्रैक्शन, अलाइनमेंट, पॉइंट एवं क्रॉसिंग, सिग्नल और पुलों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। नकहा जंगल और आनंदनगर स्टेशन पर उन्होंने अमृत भारत योजना के तहत चल रहे सुंदरीकरण और यात्री सुविधाओं के आधुनिकीकरण का निरीक्षण किया और काम में तेजी लाने के निर्देश दिए। बढ़नी और तुलसीपुर स्टेशनों पर भी अमृत भारत योजना के विकास कार्य, माल परिवहन की सुविधाओं और स्टेशन के सुरक्षा मानकों का जायजा लिया गया। इसके अलावा गोंडा स्थित मनोरंजन केंद्र का पुनरुद्धार और सुंदरीकरण कार्य देख कर कर्मचारियों के कल्याण की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। महाप्रबंधक ने रेलवे संचालन में समयपालन, संरक्षा, सुरक्षा और सुविधाओं पर विशेष जोर देते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें