फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशखबर: गोरखपुर में खुलेगा एनसीसी का ट्रेनिंग सेंटर, CM योगी ने जमीन तलाशने का दिया निर्देश

Fri, 19 Aug 2022 11:14 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

दो दिवसीय दौरे पर बृहस्पतिवार की दोपहर गोरखपुर पहुंचे मुख्यमंत्री ने शाम को गोरखनाथ मंदिर में प्रशासन एवं पुलिस के आला अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने जिले में संचालित सभी बड़ी परियोजनाओं की प्रगति पूछी।
विज्ञापन
गोरखपुर में सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर में नेशनल कैडेट कोर (एनसीसी) का ट्रेनिंग सेंटर खुलेगा। गोरखनाथ मंदिर में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस ट्रेनिंग सेंटर के लिए डीएम कृष्णा करूणेश से शहर के आस-पास आठ से दस एकड़ जमीन तलाशने का निर्देश दिया। इस संबंध में एनसीसी के अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री से मुलाकात भी की।

विज्ञापन


दो दिवसीय दौरे पर बृहस्पतिवार की दोपहर गोरखपुर पहुंचे मुख्यमंत्री ने शाम को गोरखनाथ मंदिर में प्रशासन एवं पुलिस के आला अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने जिले में संचालित सभी बड़ी परियोजनाओं की प्रगति पूछी। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि जो भी विकास कार्य चल रहे हैं, उन्हें तय समय पर पूरी गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए।

उन्होंने चेताया कि किसी भी दशा में गुणवत्ता खराब नहीं होनी। पिछली बैठक में उन्होंने प्रमुख सचिव लोक निर्माण विभाग को आयुष विश्वविद्यालय एवं कुछ अन्य परियोजनाओं की प्रगति रिपोर्ट तैयार करने की जिम्मेदारी दी थी। बैठक के दौरान प्रमुख सचिव ने यह रिपोर्ट मुख्यमंत्री के सामने प्रस्तुत की। उन्होंने विभिन्न सड़कों के निर्माण की प्रगति के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने रामगढ़ताल क्षेत्र में हो रहे कार्यक्रमों पर प्रशंसा व्यक्त करते हुए कहा कि इस क्षेत्र का और सुंदरीकरण किया जाए। जीडीए उपाध्यक्ष ने रामगढ़ताल क्षेत्र समेत शहर में चल रही प्राधिकरण की परियोजनाओं की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि रामगढ़ताल क्षेत्र को मरीन ड्राइव की तर्ज पर विकसित किया जाए।

 जीडीए उपाध्यक्ष ने बताया कि महंत दिग्विजयनाथ पार्क के पास जल्द ही पार्किंग की सुविधा शुरू कर दी जाएगी। बैठक में एडीजी जोन अखिल कुमार, कमिश्नर रवि कुमार एनजी, डीआइजी जे रविन्दर गौड, डीएम कृष्णा करुणेश, एसएसपी गौरव ग्रोवर, जीडीए उपाध्यक्ष प्रेम रंजन सिंह, नगर आयुक्त अविनाश सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें