फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौसड़-पैड़लेगंज सिक्सलेन: हाईवे पर बढ़ी किचकिच तो गलियों में भी मचा कोहराम, सुकून-नींद सब हराम

Thu, 05 Oct 2023 01:11 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।

सार

सिक्सलेन पर चल रहे काम की वजह से फलमंडी के सामने से मुड़कर लोग बेतियाहाता आवास विकास कॉलोनी होते हुए हनुमान मंदिर के पास पहुंच रहे हैं। इस वजह से बेतियाहाता से आने वाले रोड पर जाम लग जा रहा है। यहां से फलमंडी जाने वाले छोटे वाहन भी गुजर रहे हैं, जिससे परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
हनुमान मंदिर रोड पर लगा जाम। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नौसड़ से पैडलेगंज तक सिक्सलेन और ट्रांसपोर्टनगर से लेकर देवरिया बाईपास तिराहा के आगे तक सिक्सलेन फ्लाईओवर के निर्माण के चलते हाईवे पर चलना मुश्किल हो गया है। जगह-जगह वैरियर, उबड़-खाबड़ सड़कें और मिट्टी-गिट्टी के चलते जाम लग जा रहा है। गाड़ियां रेंगती हुई खिसकती हैं।

विज्ञापन


इससे परेशान होकर अब लोगाें ने गलियों से आना-जाना शुरू कर दिया है। जिन गलियों से गाड़ियां गुजर रही हैं, वहां दिन भर कोहराम मचने से लोगों का सुकून और नींद सब हराम हो गई है। बुजुर्ग और बीमार गाड़ियों के हॉर्न बजने से परेशान हैं। खासकर हृदय रोगियों को बेचैनी होने लगी है।

नौसड़ से पैडलेगंज तक सिक्सलेन रोड का निर्माण कार्य चल रहा है। इसके साथ ही ट्रांसपाेर्ट नगर से लेकर अमर उजाला तिराहा से आगे दाउदपुर तक फ्लाईओवर भी बनाया जा रहा है। सड़क किनारे नाला निर्माण के लिए जगह-जगह खोदाई हुई है। मिट्टी भरने का काम भी जारी है। बारिश में सड़कें कीचड़ से सन जा रही हैं।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: फरियादियों की बात सुनकर एसपी हैरान: कार्रवाई करा दीजिए साहब, वरना यहां भी हो जाएगा देवरिया जैसा कांड

सड़क और ओवरब्रिज का काम प्रभावित न हो, इसलिए शहर से वाराणसी और लखनऊ की ओर जाने भारी वाहनों को सुबह आठ बजे से लेकर रात आठ बजे तक देवरिया बाईपास की ओर डायवर्ट किया जा रहा है। लेकिन कार-जीप, माल ढुलाई के छोटे वाहन व दो पहिया वाहनों के चालक दुश्वारियों से बचने के लिए गलियों से आने-जाने लगे हैं। इससे गलियाें में जाम भी लग रहा है।
 

टीपीनगर से मुंशी प्रेमचंद पार्क रोड पर बढ़ा दबाव

बुधवार को बारिश हो रही थी। दोपहर करीब 01:45 बजे नंदानगर में रहने वाले निसार बाइक से टीपीनगर से पैडलेगंज की ओर जा रहे थे। टीपीनगर से आगे बढ़ने पर सड़क के किनारे कीचड़ देखकर उन्होंने अपना रास्ता बदल दिया। वह टीपीनगर पुलिस चौकी से प्रेमचंद पार्क की तरफ मुड़ गए।

इस रोड पर आगे जाकर नार्मल रोड तिराहे पर फंस गए। इस दौरान वह करीब 10 मिनट तक जाम से जूझते रहे। इसके बाद किसी तरह से आवागमन सामान्य हुआ। दुकानदार अच्युतानंद शर्मा ने बताया कि सड़क बनने की वजह से जिन लोगों को पैडलेगंज जाना है वह लोग भी मुंशी प्रेमचंद पार्क से बेतियाहाता होकर आ जा रहे हैं। इससे यहां पर जाम लग जा रहा है।

इसे भी पढ़ें: गोरखपुर पुलिस तैयार कर रही विवादित मामलों की सूची, प्रशासन की मदद से करेगी कार्रवाई

बेतियाहाता आवास विकास कॉलोनी में भी बढ़ी वाहनों की आवाजाही
सिक्सलेन पर चल रहे काम की वजह से फलमंडी के सामने से मुड़कर लोग बेतियाहाता आवास विकास कॉलोनी होते हुए हनुमान मंदिर के पास पहुंच रहे हैं। इस वजह से बेतियाहाता से आने वाले रोड पर जाम लग जा रहा है। यहां से फलमंडी जाने वाले छोटे वाहन भी गुजर रहे हैं, जिससे परेशानी हो रही है। टीपीनगर से आगे जाने पर एक कार एजेंसी के आसपास सड़क किनारे कीचड़ होने से लोग बच बचाकर चलते नजर आए।
विज्ञापन

लोग बोले...

सिक्सलेन का निर्माण होने से सबसे ज्यादा असर टीपीनगर से मुंशीप्रेम चंद पार्क रोड पर हुआ है। इस रोड पर यातायात बढ़ गया है। अतिक्रमण होने की वजह से अक्सर जाम लगता है। जाम से हम लोग परेशान हो गए हैं, ग्राहक भी कम आते हैं।- अच्युतानंद शर्मा, दुकानदार, मुंशी प्रेमचंद पार्क रोड।

पूरे दिन घर के सामने से गाड़ियां गुजरती हैं। इनता शोर-शराबा हो रहा है कि दिन हो या रात सुकून छिन गया है। यही नहीं गाड़ियों के आने-जाने से मां को तो घबराहट होने लगती है।- राजीव मिश्रा, बेतियाहाता आवास विकास काॅलोनी।

इसे भी पढ़ें: गोरखपुर जंक्शन के पुनर्निर्माण के लिए छह कंपनियों ने दिखाई रुचि, 498 करोड़ रुपये आएगी लागत

सिक्सलेन से शहर में आने-जाने के लिए जितने रास्ते हैं अब उन पर भीड़ हो जा रही है। सुबह मैं दुकान पर आ रहा था। तब हनुमान मंदिर के पास मोड़ पर लगे जाम में फंस गया।- गणेश यादव, टीपीनगर।

सड़क बनने की वजह से सबसे ज्यादा लोड बेतियाहाता रोड पर बढ़ा है। सुबह ऑफिस जाने और शाम को बाजार के समय में समस्या आ रही है। हम लोग तो परेशान हो गए हैं।-श्रवण सिंह, महेवा कालोनी।

पैडलेगंज से लेकर टीपीनगर तक आने जाने में काफी दिक्कत हो रही है। कोई दूसरा विकल्प नहीं होने की वजह से लोग गली मोहल्लों को चुन रहे हैं। लेकिन फिर भी राहत नहीं मिल पा रही है।- निसार खान, राहगीर।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें