एम्स में राष्ट्रीय स्तर की ‘फिजियोथलॉन 2026’ प्रतियोगिता का आयोजन
गोरखपुर। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के फिजियोलॉजी विभाग की तरफ से एमबीबीएस प्रथम व द्वितीय वर्ष के छात्रों के लिए ''''फिजियोथलॉन 2026'''' का आयोजन किया। इसमें एम्स के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया।
क्लिनिकल स्किल प्रतियोगिता में एम्स गोरखपुर के आदित्य खंडेलिया, प्रयागराज के आयुष कुमार, राघव वशिष्ठ, आदित्य अग्रहरी और एम्स के ही अंशुल गुप्ता व आनंद यादव विजेता चुने गए। पोस्टर में प्रयागराज मेडिकल साइंसेज की अक्षिता द्विवेदी, अंशुल जैन, देवरिया एमडीबीएमसी के हरीश मिश्र, निश्चय खत्री, बस्ती एमवीएएसएमसी की अनुष्का गुप्ता, उन्नति, निकिता, आयुष मौर्य, अंजली तिवारी, कविता सिंह, रुचिता प्रसाद, रश्मिता जोशी, आकृति कश्यप, अंशिका सिंह, शिखर श्रीवास्तव, सिकंदर गुप्ता, दक्ष शर्मा, प्रयागराज की धनाश्री देशमुख व श्रिया सिंह, इशिता सैनी चुनी गई। क्विज में एम्स के आदित्य खंडेलिया, आयुष कुमार, आकाशदीप, अथर्व शर्मा और पार्थ तिवारी व वर्धन साहू विजेता चुने गए।
कार्यकारी निदेशक डॉ. विभा दत्ता ने विजेता टीमों को पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया। इस दौरान डॉ. विजयलक्ष्मी, डॉ. कुमार सर्वोत्तम, डॉ. अरनी दास, डॉ. आशीष अरविंद, डॉ. चारुशिला रुकडीकर आदि की उपस्थिति रही।