फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: दरोगा भर्ती परीक्षा खत्म होते ही शहर में लगा जाम, रेंगते हुए बढ़े वाहन

Sun, 15 Mar 2026 02:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। दरोगा भर्ती परीक्षा के कारण शनिवार को शहर में जाम की स्थिति रही। दोनों पालियों की परीक्षा खत्म होने के बाद सड़कों पर जाम की स्थिति रही। वाहन रेंगते हुए आगे बढ़े। परीक्षा के लिए आने-जाने वाले अभ्यर्थियों के कारण रेलवे स्टेशन समेत बस स्टेशनों पर भी भीड़ दिखी।
विज्ञापन

पहली पाली की परीक्षा दोपहर 12 बजे और दूसरी पाली की शाम पांच बजे संपन्न हुई। इस दौरान परीक्षा केंद्रों के आसपास अभ्यर्थियों के साथ आए लोग भी जमे रहे। कई अभ्यर्थी निजी या किराए के वाहन से आए थे तो कई सवारी गाड़ी से केंद्रों तक पहुंचे थे। परीक्षा से छूटने के बाद बैंक रोड, सेंट एंड्रयूज कॉलेज रोड आदि केंद्रों के बाहर भीड़ दिखी।
परीक्षा केंद्र से बाहर निकलने के बाद अभ्यर्थी बस स्टेशन या रेलवे स्टेशन की ओर जाने लगे। रेलवे और कचहरी बस स्टेशन पर परीक्षार्थियों की अच्छी भीड़ रही। बड़ी संख्या में दूर से आए अभ्यर्थियों ने ट्रेन का सहारा लिया। वे रेलवे स्टेशन के पूछताछ केंद्र पर अपने रूट की ट्रेनों के बारे में पता लगाने की कोशिश करते रहे। परीक्षा देने आए नदीम ने बताया कि परीक्षा देने के बाद घर जा रहे हैं। बस में सीट मिल गई है। बसें ज्यादा लगी हैं। इस कारण बस में जगह मिल गई है।
विज्ञापन

परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक लव कुमार सिंह ने बताया कि अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की कोई परेशानी न हो इसके लिए ड्राइवरों की छुट्टियां निरस्त कर दी गईं। आरपीएफ के इंस्पेक्टर दशरथ प्रसाद ने बताया कि भीड़ को नियंत्रित करने के लिए यात्रियों को लाइन लगवाकर जनरल कोच में चढ़वाया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें