अमर उजाला के नेशनल वाइफ-डे यानी तीन नवंबर के संस्करण के लिए तीन गृहिणियों को गेस्ट एडिटर बनने का मौका मिलेगा। बृहस्पतिवार को भी बड़ी संख्या में गृहिणियों ने प्रविष्टियां भेजीं। सभी प्रविष्टियों में उत्तर शत प्रतिशत सही पाए गए। अधिक प्रविष्टियां होने के कारण दस भाग्यशाली विजेताओं का चयन लकी ड्रॉ के जरिए किया गया। चुनी गईं दस गृहिणियों को आकर्षक गिफ्ट हैंपर दिए जाएंगे।
31 अक्तूबर तक चुनी गई इन्हीं विजेताओं में से गेस्ट एडिटर पैनल के लिए तीन और चलिए होटल रेडिसन ब्लू के लिए चार गृहिणियों का चुनाव किया जाएगा। इसी प्रक्रिया के तहत चुनी गईं चार हाउस वाइफ को परिवार समेत फाइव स्टार होटल रेडिसन ब्लू में डिनर का मौका मिलेगा। हम आपको बता दें कि तीन नवंबर को नेशनल हाउस वाइफ डे पर अमर उजाला तीन हाउस वाइफ का गेस्ट एडिटर पैनल बनाएगा। दो नवंबर को उन्हें अमर उजाला कार्यालय बुलाया जाएगा और वे एक संपादक की तरह अमर उजाला की रिपोटिंग टीम से काम लेंगी।
क्विज कांटेस्ट की नियम-शर्तें
- यह कांटेस्ट केवल महिलाओं के लिए है
- महिला का विवाहित होना अनिवार्य है
- शैक्षणिक योग्यता स्नातक होना चाहिए
- उम्र 45 वर्ष से अधिक न हो
- क्विज में उसी दिन के अमर उजाला में प्रकाशित समाचारों से संबंधित प्रश्न
- पूछे जाएंगे। जवाब के विकल्पों में सही पर टिक करना होगा
- 31 अक्तूबर को आखिरी क्विज प्रकाशित होगी
- 20 सफल विजेताओं से तीन गेस्ट एडिटर चुनी जाएंगी
- गेस्ट एडिटर का चुनाव होटल रेडिसन ब्लू में सामान्य लिखित परीक्षा से होगा
- अमर उजाला के पाठकों के अलावा अन्य गृहणियां भी भाग ले सकती हैं। उन्हें
- अमर उजाला में प्रकाशित क्विज पूरी तरह से भरकर भेजना होगा।
- एक बार विजेता घोषित होने के बाद अन्य क्विज में आपकी एंट्री नहीं शामिल होगी।
अपराजिता नेशनल हाउस वाइफ डे कॉन्टेस्ट में बड़ी संख्या में महिलाएं प्रतिभाग कर रही हैं। रात नौ बजे तक मिली इन प्रविष्टियों में से लकी ड्रा के जरिये 10 महिलाओं को विजेता चुना गया।
क्विज चार: लकी ड्रा के जरिए चुनी गई विजेता
नाम पता
मिलन अग्रवाल दुर्गाबाड़ी सरस्वती शिशु मंदिर के पास
श्रुति निषाद बशारतपुर
बबली वर्मा आर्यनर उत्तरी
प्रतिमा सिंह वृंदावनी कॉलोनी सहारा इस्टेट
पूजा अग्रवाल अलीनगर उत्तरी
अंजली शर्मा रसूलपुर गोरखनाथ
सरिता सिंह सिंघड़िया न्यू कॉलोनी
अनू सिंह डोहरिया बाजार
पूजा कश्यप बसंतपुर खास लालडिग्गी
दीक्षा उपाध्याय विशुनपुरवा कूड़ाघाट
सवाल- दिव्यांगजन उपकरण वितरण समारोह कहां आयोजित होगा?
ए- महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज
बी- जुबली इंटर कॉलेज
सी- महात्मा गांधी इंटर कॉलेज
डी- एडी गर्ल्स इंटर कॉलेज
सवाल- चौरीचौरा एक्सप्रेस किस स्टेशन पर रुकेगी?
ए- मुनौरी
बी-कैंट
सी- गोरखपुर
डी-जगतबेला
सवाल- डेंगू के कितने नए मरीज मिले हैं?
ए-चार
बी-दो
सी-एक
डी-तीन
सवाल- स्वच्छ त्योहार महोत्सव कौन मना रहा है?
ए-नगर निगम
बी-जीडीए
सी- जिला प्रशासन
डी- जल निगम