फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेसवार्ता: गोरखपुर में बोले नंद गोपाल नंदी, भाजपा सरकार ने व्यापारियों को व्यापार का दिया सुरक्षित माहौल

Tue, 28 Dec 2021 03:29 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

एनेक्सी भवन के सभागार में प्रेसवार्ता के दौरान प्रदेश के नागरिक उड्डयन एवं अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने सपा व बसपा सरकार पर हमला बोला।
विज्ञापन
नागरिक उड्डयन एवं अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा सरकार ने व्यापारियों को व्यापार करने के लिए सुरक्षित और भयमुक्त माहौल दिया है। केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार की वजह से यह संभव हो सका है। ये बातें सोमवार को एनेक्सी भवन के सभागार में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान प्रदेश के नागरिक उड्डयन एवं अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने कहीं।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने देश की अर्थव्यवस्था को पांच ट्रिलियन डॉलर बनाने के साथ ही वैश्विक गुरु बनाने का संकल्प लिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में गुंडों और माफियाओं का खात्मा करके व्यापार के लिए समृद्धशाली और उत्तम माहौल बनाया है। पूर्ववर्ती सरकार के शासनकाल में गुंडे अक्सर व्यापारियों का उत्पीड़न करते रहे।

देश और प्रदेश की अर्थव्यवस्था में योगदान देने वाले व्यापारियों के हितों की कभी चिंता नहीं की गई। व्यापार के लिए कोई इंफ्रास्ट्रक्चर नहीं था। उन्होंने कहा कि अपनी तिजोरी को भरने वाली बसपा सुप्रीमो मायावती ने भी प्रदेश को पीछे धकेला, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने व्यापारियों की पीड़ा को समझा। आज व्यापारी भयमुक्त होकर व्यापार कर रहे हैं।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

किसी को भी नहीं बख्शेगी योगी सरकार : नंदी

इत्र कारोबारी पीयूष जैन के घर मिली संपत्ति के सवाल पर नंदी ने कहा कि यह सपा का पाप है। और पीयूष जैन समाजवादी पार्टी के फाइनेंसर हैं। केंद्र एवं प्रदेश सरकार की नीतियों से पीयूष जैन सरीखे कारोबारियों का खुलासा हो रहा है। इसके पीछे कितने भी ताकतवर व्यक्ति का क्यों न हाथ हो, योगी सरकार नहीं बख्शेगी।

मुस्लिम समाज भी भाजपा को देगा वोट

इस बार मुस्लिम समाज भी भाजपा को वोट देगा, क्योंकि भाजपा सरकार ने मुस्लिम समाज की बेहतरी के लिए गई कदम उठाए हैं। तीन तलाक को प्रतिबंधित करने के अलावा उनके कल्याण के लिए कई योजनाएं संचालित की गई हैं। जहां, सपा सरकार ने सिर्फ मुसलमानों को डराकर उनका प्रयोग वोट के रूप में किया है। तुष्टिकरण की राजनीति को बढ़ावा दिया है। हम अल्पसंख्यक समाज के प्रतिभावान बच्चों को जहां छात्रवृत्ति प्रदान कर रहे हैं, वहीं उनके लिए एनसीईआरटी की किताबें भी उपलब्ध करा रहे हैं। हमारी कोशिश है कि मदरसों में संचालित मिनी आईटीआई सर्टिफिकेट को सरकारी नौकरियों में मान्यता मिले, मदरसा बोर्ड की कामिल व फाजिल डिग्री को भी अन्य सरकारी नौकरियों में मान्यता मिले।
 

दिवंगत पत्रकार धर्मेंद्र एवं अजय के परिजनों को 51-51 हजार का आर्थिक सहयोग

प्रदेश के नागरिक उड्डयन एवं अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने दिवंगत वरिष्ठ पत्रकार धर्मेंद्र कुमार पांडेय एवं अजय कुमार श्रीवास्तव के परिजनों को 51-51 हजार रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि दोनों दिवंगत पत्रकारों के परिजनों को आर्थिक सहयोग तत्काल मुहैया कराया जाएगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें