प्रोफेसर के साथ वीडियो में दिख रही छात्रा से विश्वविद्यालय की आंतरिक कमेटी ने मुलाकात कर उसका प्रारंभिक बयान दर्ज कर लिया है। आंतरिक कमेटी ने राष्ट्रीय महिला आयोग की टीम के आने की जानकारी होने पर आनन-फानन में एक दिन पहले सोमवार को छात्रा से मुलाकात कर बयान दर्ज किया। छात्रा ने कमेटी से प्रोफेसर व उसके बीच संबंधों पर खुल कर बात की। उसने प्रोफेसर को अपना मददगार बताया।
इसे भी पढ़ें: अयान की मौत से खौफ: खेल-खेल में कार में बंद हो गया था मासूम, अब पड़ोसी बच्चों से कह रहे; कार में कोई खेल नहीं
राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य ने आंतरिक कमेटी के साथ बैठक के बाद परिसर भ्रमण का निर्णय लिया। इसके बाद टीम को संबंधित विभाग ले जाया गया। वहां टीम ने सभी शिक्षक व कर्मचारियों से मुलाकात की। विभाग में महिलाओं से जुड़ी सुविधाओं की जानकारी ली। इस दौरान टीम ने संबंधित प्रोफेसर से भी मुलाकात कर पूछताछ की।