फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: टहलने निकले सेवानिवृत्त शिक्षक की सांड के हमले से मौत, महिला जख्मी

Fri, 28 Jul 2023 01:01 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, पादरी बाजार (गोरखपुर)।

सार

गंगा टोला के अशोक शर्मा ने बताया कि सांड कई दिनों से कॉलोनी की सड़कों पर घूम रहा था। इसके पहले भी वह कई लोगों को जख्मी कर चुका था। समय रहते नगर निगम के जिम्मेदारों ने सांड को पकड़ लिया होता तो शायद इतनी बड़ी घटना नहीं होती।
विज्ञापन
सांड के हमले से घायल महिला। - फोटो : अमर उजाला(
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले में शाहपुर इलाके के रामजानकी नगर में बृहस्पतिवार की सुबह करीब छह बजे एक सांड के हमले में टहलने निकले सेवानिवृत्त शिक्षक की मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई। महिला का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। नगर निगम की टीम ने पहुंचकर सांड को पकड़ लिया और उसे चरागाह में छोड़ दिया गया।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, महराजगंज जिले के परतावल निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक हफीदुल्लाह (65) शाहपुर इलाके के गंगा टोला में मकान बनवाकर परिवार के साथ रहते थे। बृहस्पतिवार की सुबह पांच बजे वह नमाज पढ़ने के बाद प्रतिदिन की तरह टहलते हुए रामजानकी नगर स्थित एक पीपल के पेड़ के पास पहुंचे थे, इसी दौरान सड़क पर घूम रहे सांड ने उनके ऊपर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए।

इसे भी पढ़ें: अयान की मौत से खौफ: खेल-खेल में कार में बंद हो गया था मासूम, अब पड़ोसी बच्चों से कह रहे; कार में कोई खेल नहीं
विज्ञापन


उसके बाद सांड ने काॅलोनी में चौका-बर्तन करने जा रही सुजीता देवी पर भी हमला कर दिया। सुजीता देवी रामजानकी नगर में अपने मायके के पास किराए का कमरा लेकर रहती हैं। मोहल्ले के अशोक शर्मा ने पुलिस और पार्षद शशांक को सूचना दी। मौके पर पहुंची शाहपुर पुलिस ने लोगों की मदद से दोनों घायलों को जिला अस्पताल भेजा, जहां सेवानिवृत्त शिक्षक की मौत हो गई।
 

विज्ञापन

कई दिनों से मोहल्ले में घूम रहा था सांड

गंगा टोला के अशोक शर्मा ने बताया कि सांड कई दिनों से कॉलोनी की सड़कों पर घूम रहा था। इसके पहले भी वह कई लोगों को जख्मी कर चुका था। समय रहते नगर निगम के जिम्मेदारों ने सांड को पकड़ लिया होता तो शायद इतनी बड़ी घटना नहीं होती।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें