फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: सराफ व्यापारी को गोली लगने का राज उलझा, सीडीआर की मदद से जांच में जुटी पुलिस

Mon, 26 Dec 2022 10:57 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।

सार

एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने कहा कि पुलिस टीम मामले की छानबीन में जुटी है। एक गोली भी पुलिस को दुकान से मिली थी। उसकी सत्यता भी जांची जा रही है। जल्द ही पुलिस घटना की वजह को सुलझाकर बदमाश को गिरफ्तार कर लेगी।
विज्ञापन
सांकेतिक। - फोटो : पेक्सेल्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले के गुलरिहा इलाके के जंगल डुमरी के चंबल चौराहे पर दुकान में घुसकर सराफ व्यापारी राजेश गुप्ता को गोली मारने की घटना का राज उलझ गया। 17 दिन गुजरने के बाद भी पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंच पाई। इसी बीच व्यापारी के निशानदेही पर पुलिस ने दुकान से एक गोली बरामद की है, जिसके बाद मामला और उलझ गया।

विज्ञापन


दरअसल, व्यापारी ने गोली काउंटर में बदमाश द्वारा दागे जाने की बात कही है, जबकि उसके आगे का कारतूस सलामत है और पीछे का हिस्सा पिचकाया गया है। गोली दगने पर यह संभव नहीं है। हालांकि, पुलिस अभी मामले की छानबीन में जुटी है।

घटना के बाद भी व्यापारी ने कोई वजह नहीं बताई थी। यही कारण है कि एक के बाद एक कई तथ्य सामने आने के बाद पुलिस वजह को दरकिनार कर अब बदमाशों की तलाश पर फोकस कर दी थी।
विज्ञापन


पुलिस की कोशिश है कि पहले बदमाशों को दबोचा जाए, उसके बाद ही वह बताएंगे कि किसने कहने पर और क्यों गोली मारी गई। पुलिस को सीसी टीवी कैमरों से बदमाशों का सुराग जरूर मिला, लेकिन फुटेज साफ नहीं है।

 

विज्ञापन

व्यापारी को लगी गोली भी रहस्यमय

घटना वाले दिन यह सामने आया था कि व्यापारी के मुंह में गोली लगी है। जूनियर डॉक्टर ने इस तथ्य का उल्लेख किया, लेकिन न तो गोली बरामद हुई और न ही बारुद ही मिला। साथ ही गोली अगर बाहर निकली होती तो उसका भी कोई रास्ता होता, लेकिन वह भी नहीं है। यही वजह है कि गोली के इस रहस्य को सुलझाने के लिए पुलिस सीनियर डॉक्टरों की मदद ले रही है। उधर, पुलिस का मानना है कि गोली नहीं, बल्कि बट से प्रहार किए जाने का ही चोट है।

सीडीआर की मदद से जांच में जुटी पुलिस
पुलिस सीडीआर की मदद से जांच में जुटी है। पुलिस व्यापारी व आसपास के लोगों के लोकेशन व बातचीत का रिकॉर्ड हासिल कर एक-एक नंबर पर काम कर रही है, ताकि घटना की असल वजह सामने आ सके। फुटेज से जो फोटो हासिल हुई थी, उसकी मदद से बदमाश तक पहुंच पाने में पुलिस सफल नहीं हो पाई है।

यह हुआ था
कर्महा गांव निवासी राजेश गुप्ता की चंबल चौराहे पर सूर्यांश ज्वेलर्स नाम से दुकान है। नौ दिसंबर को राजेश दुकान में बैठे थे। इसी दौरान बाइक से आए दो बदमाशों ने मुंह में पिस्टल डालकर राजेश को गोली मार दी थी। गंभीर हालत में उन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। पुलिस ने पत्नी सुमन गुप्ता की तहरीर पर चार पट्टीदार गौरीशंकर गुप्ता, देवेंद्र गुप्ता, दीनानाथ, भरत गुप्ता पर हत्या की कोशिश की धारा में केस दर्ज किया है।

एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने कहा कि पुलिस टीम मामले की छानबीन में जुटी है। एक गोली भी पुलिस को दुकान से मिली थी। उसकी सत्यता भी जांची जा रही है। जल्द ही पुलिस घटना की वजह को सुलझाकर बदमाश को गिरफ्तार कर लेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें