फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: तिवारीपुर थाने के चौकीदार की हत्या, इस हाल में मिला शव

Fri, 31 Dec 2021 09:23 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

कच्ची शराब कारोबारी महिला के घर के सामने मिला था शव, दो घंटे तक शव रखकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन तब दर्ज हुआ केस।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले के तिवारीपुर थाने के चौकीदार किशोर यादव (50) की शुक्रवार को हत्या कर दी गई। आरोप है कि गांव के ही कच्ची शराब बेचने वाली एक महिला ने हत्या की है। परिजनों ने घुनघुन कोठा मार्ग पर शव रखकर हत्या का केस दर्ज करने की मांग करने लगे। जाम की सूचना पर पहुंची पुलिस ने तहरीर के आधार पर हत्या का केस दर्ज किया और मामले को शांत कराया। उधर, आरोपित महिला को जैसे ही पुलिस ने हिरासत में लिया, उसकी तबीयत बिगड़ गई। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, तिवारीपुर के घुनघुन कोठा निवासी किशोर यादव थाने का चौकीदौरा थे। शुक्रवार की सुबह वह घर से निकले और गांव की शराब कारोबारी महिला अंजली के घर के सामने वह घायल हाल में मिले। उसके सिर पर चोट लगी थी। जानकारी के बाद किशोर के परिवारीजन उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

शव पोस्टमार्टम हाउस से गांव पहुंचा तो घरवाले गांव के लोगों के साथ अंजली पर हत्या का आरोप लगाने लगे। इसे लेकर ग्रामीणों ने जाम लगा दिया। जाम की सूचना पर पहुंची पुलिस से ग्रामीणों ने बताया कि अंजली कच्ची शराब बेचती है। वह अपने स्कूटी में कच्ची शराब लेकर आती है। घर पर ही लोगों को पिलाती है। किशोर यादव उसके घर शराब पीने गया था।
विज्ञापन


आरोप है कि इसी बीच विवाद हुआ और महिला ने सिर पर प्रहार कर दिया। हालांकि अंजली पक्ष का कहना है कि छत से गिरने से किशोर के सिर में चोट आई और उसकी मौत हो गई। उधर, केस दर्ज होने के बाद पुलिस ने जैसे ही अंजली को हिरासत में लिया, उसकी तबीयत खराब हो गई। उसे तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। अंजली के पति की पहले ही मौत हो गई है।
विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें