फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: युवक की लटकी लाश मिलने के मामले में हत्या का केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस

Sat, 30 Sep 2023 10:40 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

सहजनवां इलाके के पुड़ा में 23 सितंबर को पेड़ से लटकी युवक की लाश मिलने के मामले में पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर लिया है। पिता ने पांच दोस्तों पर संदेह जाहिर करते हुए तहरीर दी थी। पोस्टमार्टम में दम घुटने से मौत की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले में सहजनवां इलाके के पुड़ा में 23 सितंबर को पेड़ से लटकी युवक की लाश मिलने के मामले में पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर लिया है। पिता ने पांच दोस्तों पर संदेह जाहिर करते हुए तहरीर दी थी। पोस्टमार्टम में दम घुटने से मौत की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, भरोहिया निवासी रामवृक्ष मिश्रा ने तहरीर में लिखा है कि बेटा सत्यप्रकाश मिश्रा उर्फ अंबुज मिश्रा को उसके कुछ दोस्त घर से ले गए। काफी देर तक जब अंबुज नहीं आया तब शाम चार बजे उसे ढूंढते हुए उसके दोस्त के घर लोहरसड़ा गए। वहां पर रणविजय यादव के भाई राणा मिले, उनसे पूछे कि इतने घबराएं हुए क्यों हैं? फिर वह जुनैद को फोन किए।

इसे भी पढ़ें: आगरा की फर्जी संस्था की देश में 109 कॉलेजों की फ्रेंचाइजी, बैंक खाते सीज
विज्ञापन
विज्ञापन


जुनैद ने बताया कि अंबुज शिव मंदिर शाहपुर में ही है। शाहपुर शिवमंदिर पहुंचने पर वह नहीं दिखा। सड़क की तरफ 100 मीटर आने पर बगीचे की तरफ से आ रहे चार युवकों ने पूछने पर बताया गया कि अंबुज पेड़ से लटका हुआ है। तहरीर के आधार पर पुलिस राजन सैनी, जुनैद, साहिल, मोनू और श्रवण यादव पर केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है।




 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें