फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर मौसम का हाल: मानसून की बेरुखी से छूट रहा पसीना, जून जैसी गर्मी का अहसास

Sat, 30 Sep 2023 10:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।

सार

न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। सुबह से ही चटक धूप निकलने से गर्मी सताने लगी। दिन में सूरज की तपिश ने लोगों को पसीने से तरबतर किया।
विज्ञापन
गोरखपुर के मौसम का हाल - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर में मानसून की बेरुखी से सितंबर में जून जैसी गर्मी का अहसास हो रहा है। दिन में तीखी धूप परेशान कर रही है, जबकि उमस से लोग पसीने से तरबतर होते रहे। शुक्रवार को अधिकतम व न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन से चार डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने शनिवार से दो-तीन दिन आसमान में बादल छाए रहने और बूंदाबांदी का आसार जताया है।
विज्ञापन


शुक्रवार को दिन का पारा 36.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। सुबह से ही चटक धूप निकलने से गर्मी सताने लगी। दिन में सूरज की तपिश ने लोगों को पसीने से तरबतर किया। घर हो या दफ्तर, बाहर निकलते ही उमस ने बेचैन कर दिया।

इसे भी पढ़ें: यूपी: आगरा की फर्जी संस्था की देश में 109 कॉलेजों की फ्रेंचाइजी, बैंक खाते सीज
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार की देर शाम तक लोग उमस भरी गर्मी से बेहाल होते रहे। कूलर और पंखे की हवा भी राहत नहीं पहुंचा पा रही थी। मौसम विभाग ने शनिवार से दो-तीन दिन मौसम में कुछ बदलाव का अनुमान जताया है। आसमान में बादल छाने के साथ एक या दो जगह हल्की से मध्यम बारिश भी हो सकती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें