फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: 452 करोड़ से चमकाएंगे शहर, 2022-23 के बजट को दी मंजूरी

Sun, 17 Apr 2022 11:31 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

नगर निगम कार्यकारिणी ने वित्तीय वर्ष 2022-23 के बजट को दी मंजूरी, सबसे ज्यादा करीब दो सौ करोड़ रुपये निर्माण कार्य पर होंगे खर्च।
विज्ञापन
नगर निगम कार्यकारिणी बैठक को संबोधित करते मेयर सीताराम जायसवाल। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर नगर निगम कार्यकारिणी ने वित्तीय वर्ष 2022-23 के बजट को मंजूरी दे दी है। इसके अनुसार, शहर के विकास पर करीब 452 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। सबसे ज्यादा करीब 200 करोड़ निर्माण कार्य पर खर्च होंगे।

विज्ञापन


शनिवार को मेयर सीताराम जायसवाल की अध्यक्षता में नगर निगम कार्यकारिणी की बैठक में पुनरीक्षित बजट प्रस्तुत किया गया। इसमें वित्तीय वर्ष 2022-2023 में प्राप्तियों का अनुमान 37825.30 लाख रुपये तथा व्यय का अनुमान 45254.85 लाख रुपये को स्वीकृत किया गया।
 
ऋषिमोहन बने नामकरण समिति के अध्यक्ष

कार्यकारिणी की बैठक में नगर निगम के उपसभापति ऋषिमोहन वर्मा के नेतृत्व में चार सदस्यीय नामकरण समिति का गठन किया गया। इसमें सदस्य के रूप में बब्लू प्रसाद गुप्ता ‘छठी लाल’, संतराज शर्मा, चंद्रप्रकाश सिंह ‘गोली सिंह’ और संजय यादव को शामिल किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

दो पूर्व पार्षदों को दी गई श्रद्धांजलि
कार्यकारिणी की बैठक के दौरान दो पूर्व पार्षद प्रदीप कुमार और प्रेमचंद्र श्रीवास्तव को श्रद्धांजलि दी गई। प्रदीप कुमार का आकस्मिक निधन 16 जनवरी और प्रेमचन्द श्रीवास्तव का निधन 13 फरवरी को हो गया था।

इन मदों में होगा खर्च (लाख में)
अधिष्ठान व्यय : 13246.70
जलापूर्ति सीवरेज : 3177.00
स्वास्थ्य एवं सफाई : 3095.00
पथ प्रकाश : 598.00
सार्वजनिक निर्माण : 20095.00
अन्य मदों पर : 3043.15
कुल : 43254.85

यहां से होगी आय (लाख में)
प्रारंभिक अवशेष : 12920.25
कर से प्राप्ति :  3153.50
करेत्तर प्राप्तियां : 2399.80
शासकीय अनुदान से प्राप्ति : 30306.00
अन्य प्राप्तियां : 1966.00
कुल आय : 37825.30
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें