फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: पहली तिमाही में नगर निगम की कर वसूली दोगुनी, 42.26 करोड़ रुपये जुटाए

Fri, 24 Jul 2026 02:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। नगर निगम ने वित्तीय वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में कर वसूली के मामले में अच्छा प्रदर्शन किया है। एक अप्रैल से 30 जून के बीच संपत्तिकर और करेत्तर मद में कुल 42.26 करोड़ रुपये की वसूली की गई, जो पिछले वित्तीय वर्ष की समान अवधि के मुकाबले 22.95 करोड़ रुपये अधिक है।
विज्ञापन


संपत्तिकर मद में नगर निगम ने इस बार 22.16 करोड़ रुपये वसूले, जबकि पिछले वर्ष इसी अवधि में 9.84 करोड़ रुपये की वसूली हुई थी। इस प्रकार संपत्तिकर संग्रह में 12.32 करोड़ रुपये की वृद्धि दर्ज की गई। इसके साथ ही इस बार 33,265 संपत्तियों से कर वसूला गया, जबकि पिछले वर्ष यह संख्या 20,996 थी। यानी 12,269 अधिक संपत्तियों को कर दायरे में लाकर राजस्व बढ़ाया गया। करेत्तर मद में भी नगर निगम का प्रदर्शन बेहतर रहा। पहली तिमाही में 20.10 करोड़ रुपये की आय हुई, जबकि पिछले वर्ष इसी अवधि में 9.47 करोड़ रुपये प्राप्त हुए थे। इस तरह 10.63 करोड़ रुपये की अतिरिक्त वसूली हुई।

नगर निगम के मुख्य कर निर्धारण अधिकारी राजेश कुमार सोनकर के अनुसार, कर वसूली अभियान, बकायेदारों पर सख्ती और राजस्व संग्रह की प्रभावी रणनीति के कारण पहली तिमाही में यह उपलब्धि हासिल हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें